{"_id":"53364e11d7ccc503c940ef43844b21f7","slug":"valentine-day-in-sirials-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे पर्दे पर हो रहा जिंदगी के बड़े प्यार का इजहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे पर्दे पर हो रहा जिंदगी के बड़े प्यार का इजहार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा पर्दा भी वेलेंटाइन की धूम से अछूता नहीं है। धारावाहिकों की कहानियों में वेलेंटाइन डे की खुमारी साफ दिखाई दे रही है। ज्यादातर धारावाहिकों की चर्चित जोड़ियां अपने वेलेंटाइन के संग पार्टियों में धूम मचाती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन और इशिता की जोड़ी वेलेंटाइन मनाते दिख चुकी है। रमन और इशिता अब एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे हैं उनकी बेटी रूही एक-दूसरे को करीब लाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं रूही ने तो अपनी इशिमां को ही अपना वेलेंटाइन चुना है।
विज्ञापन
सोनी पर प्रसारित धारावाहिक 'इतना करो न मुझे प्यार' में भी वेलेंटाइन की पार्टी का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा कई धारावाहिक वेलेंटाइन स्पेशल एपीसोड का प्रसारण कर चुके हैं।
विज्ञापन
जीटीवी के धारावाहिक जमाई राजा में अभी सिड अपने प्यार के गम में एक्सीडेंट का शिकार हो गया है लेकिन वेलेंटाइन के बहाने इन दोनों को मिलाने की कोशिश भी सीरियल में की जा सकती है।
क्राइम बेस्ट सीरियल भी वेलेंटाइन को ध्यान में रखते हुए प्यार जुनून और धोखा जैसे खास आपराधिक एपीसोड प्रसारित कर रहे हैं। लाइफ ओके पर प्रसारित 'सावधान इंडिया' में इस क्रम में सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है।
तो वहीं वी चैनल पर 'गुमराह' में भी प्यार और जुनून पर आधारित कड़ियां ही दिखाई जा रही हैं। यानि कि इस पूरे हफ्ते छोटा पर्दा वेलेंटाइन डे के रंग में ही रंगा दिखेगा।