{"_id":"5d52b5bc8ebc3e6cab1f7d1c","slug":"urvashi-dholakia-son-wants-her-to-get-her-marry-with-boyfriend-anuj-sachdeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज से मां कर लें शादी, उर्वशी ढोलकिया के बेटे ने जाहिर की इच्छा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज से मां कर लें शादी, उर्वशी ढोलकिया के बेटे ने जाहिर की इच्छा
Tue, 13 Aug 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स कपल उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव स्टारप्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ 9 में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसके आगामी एपिसोड में इस शो के मेकर्स ने एक्टर्स के दोस्तों और परिवालों को बुलाया। जहां उर्वशी के बेटे सागर और क्षितिज ढोलकिया शो पर उनसे मिलने पहुंचे। हमें यह पता चला कि उर्वशी के बेटे चाहते हैं कि उनकी मां अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज के पास वापस लौट आयें।
विज्ञापन
पहले एपिसोड से ही जजेस रवीना टंडन और अहमद खान इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर लेकर जायें। आगामी एपिसोड की शूटिंग के दौरान, उर्वशी ने कहा, ‘’जब शुरुआती दिनों में मुझे उनकी जरूरत थी तो उन्होंने मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया या अनुज की तरफ से कुछ भी साफ नहीं था। अब मैं आत्मनिर्भर हूं, तो मैं अब किसी पर निर्भर नहीं होना चाहती हूं।‘’
विज्ञापन
इस बारे में अनुज कहते हैं, ‘’जब वक्त सही होगा और अंदर से लगेगा कि मुझे अब हां कह देना चाहिये।‘’ ‘नच बलिये’ 9 के इस हफ्ते यह फैमिली स्पेशल हफ्ता है और उर्वशी के बेटे उस एपिसोड में हिस्सा लेते नज़र आयेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: 'नच बलिए 9' से जुड़ा बड़ा खुलासा, शो जीतने वाले को सलमान देंगे अब तक का सबसे बड़ा ऑफर
अनुज के साथ अपनी मां के रिश्ते के बारे में बताते हुए, उनके बेटे कहते हैं, ‘’अनुज एक बहुत अच्छे इंसान हैं, वह हमारी मां के लिये सबसे सही हैं। उन्होंने जब भी उनके लिये कुछ भी खरीदा, वह हमेशा हमारे लिये भी कुछ ना कुछ खरीदते थे। अनुज हमारे लिये परिवार की तरह हैं, लेकिन हमने कभी भी अपनी मां से अनुज के साथ रिश्ते के बारे में नहीं पूछा। हम सब चाहते हैं कि वह खुश रहें और यदि वह अनुज के साथ खुश रहती हैं तो हमें उनके लिये खुशी होगी।‘’