फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   urfi javed new video in monokani users says Ye apna alag hi Red carpet Red carpet khelti rehti h

Social Media: मोनोकनी पहन पब्लिक प्लेस में घूमती नजर आईं उर्फी जावेद, लोग बोले-'ये अपना अलग ही रेड कार्पेट-रेड कार्पेट खेलती रहती है'

Sat, 26 Feb 2022 08:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 08:38 PM IST
सार

उर्फी अक्सर कुछ ऐसा पहनकर मीडिया के सामने आ जाती हैं, कि उनकी वीडियो और तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और इसी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं। उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
urfi javed new video in monokani users says Ye apna alag hi Red carpet Red carpet khelti rehti h
उर्फी जावेद - फोटो : insta

विस्तार

एक्ट्रेस उर्फी जावेद भले ही अपने काम को लेकर इतनी चर्चा में नहीं रहती हैं लेकिन अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से वह हमेशा लाइमलाइट में आती हैं। उर्फी जावेद हमेशा ही एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों के लेकर तो सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं इसके साथ ही उनका फैशन सेंस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। यही वजह है कि यूजर्स सोशल मीडिया पर उर्फी के फैशन सेंस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। उर्फी अक्सर कुछ ऐसा पहनकर मीडिया के सामने आ जाती हैं, कि उनकी वीडियो और तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और इसी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं हालांकि उर्फी को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

लाइट पर्पल कलर की मोनोकनी में पोज देती नजरा आईं उर्फी जावेद-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद लाइट पर्पल कलर की मोनोकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग कोट डाला हुआ है तो वहीं कानों में इयरिंग पहने हुए हैं। हमेशा की तरह उनकी इस वीडियो को देखकर भी यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उर्फी की ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल भियानी पेज से शेयर की गई है। इसके अलावा भी उनकी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह मोनोकनी पहने सड़क पर घूमती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले रिपोर्ट करो अकाउंट बंद हो जाएगा-
उर्फी एक के बाद एक लगातार अलग-अलग ड्रेसों में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। इसलिए उनकी ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ये अपना अलग ही रेड कार्पेट-रेड कार्पेट खेलती रहती है'! इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये इतना तैयार होकर जाती कहां है रोज'! उर्फी जावेद की ये वीडियो देखकर कई लोगों को गुस्सा भी आ गया और एक यूजर ने लिखा, सभी लोग इसके पर्सनल अकाउंट पर जाकर रिपोर्ट करों, अकाउंट बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed