फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma

Tunisha Suicide: तुनिशा से पहले मौत को गले लगा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो हाल ही में की थी आत्महत्या

Sat, 24 Dec 2022 07:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 07:56 PM IST
सार

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। ऐसा लग रहा है जैसे मानों टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई हो। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं।

विज्ञापन
TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma
तुनिशा शर्मा से पहले ये टीवी अभिनेत्रियां लगा चुकी हैं मौत को गले - फोटो : social media

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जानकारी सामने आई है कि उन्होंने टीवी के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके साथ के को-स्टार्स हैरान हैं कि वह कुछ देर पहले बिल्कुल ठीक थीं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी टीवी एक्ट्रेस ने यूं अचानक मौत को गले लगाया हो। ऐसा लगता है कि जैसे टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई है। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं।

विज्ञापन

TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्युषा बनर्जी
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने भी महज 24 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। साल 2016 को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा की मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सकते में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वैशाली ठक्कर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की महज 29  साल की उम्र सुसाइड की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था। जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वैशाली ठक्कर की मौत से फैंस अभी उभर नहीं पाए थे कि इसी साल में टीवी इंडस्ट्री से तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन

TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma
प्रेक्षा मेहता - फोटो : social media

प्रेक्षा मेहता
क्राइम पेट्रोल जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने साल 2020 में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। उनकी उम्र महज 25 साल थी। प्रेक्षा मेहता ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी, जांच के दौरान पुलिस का कहना था कि प्रेक्षा कोरोना काल के समय काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में थीं।

TV actresses like Vaishali Thakkar Pratyusha Banerjee have committed suicide before Tunisha Sharma
सेजल शर्मा - फोटो : social media

टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम एक्ट्रेस सेजल ने 24 जनवरी 2020 को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। उनके कुछ को स्टार्स का कहना था कि वह काफी तनाव में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed