{"_id":"5c432699bdec2211d240af11","slug":"tv-actress-dolly-sohi-will-play-negative-roli-in-khoob-ladi-mardani-jhansi-ki-rani","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉली पहली बार नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डॉली पहली बार नकारात्मक भूमिका में दिखेंगी
Sat, 19 Jan 2019 07:01 PM IST
प्रियंका भल्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
dolly sohi
अभिनेत्री डॉली सोही एक टीवी शो में पहली बार नकारात्मक भूमिका निभाएंगी। आगामी शो ‘खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी’ में बेहद नकारात्मक किरदार को लेकर डॉली काफी उत्साहित भी हैं। टीवी शो ‘कलश’ से लोकप्रिय हुईं डॉली इसके पहले भी ‘मेरी दुर्गा’ में ग्रे शेड वाला किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन नकारात्मक किरदार पहली बार निभाएंगी। डॉली ने एक बयान में कहा, ‘मैं पहली बार नकारात्मक किरदार निभाने को लेकर उत्साहित होने के साथ ही नर्वस भी हूं। ज्यादातर मैंने सकारात्मक भूमिकाएं की है। लोगों ने मुझे कलश में रानो और भाभी नामक शो में सरोज के किरदार में खूब पसंद किया।’
विज्ञापन