फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actors home became Shooting locations in Lockdown 2.0 Choti Sarrdaarni

लॉकडाउन 2.0 में इन कलाकारों के घर ही बन गए शूटिंग स्थल, जानिए किस जुगाड़ तकनीक से चल रही शूटिंग

Fri, 17 Apr 2020 07:16 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Apr 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
tv actors home became Shooting locations  in Lockdown 2.0 Choti Sarrdaarni
Choti Sardarni - फोटो : Social Media

देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से सभी टीवी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग्स रुकी हुई हैं। इस कोरोना काल में घर पर ठहरे कलाकार अपने काम को बहुत याद कर रहे हैं। हालांकि टीवी चैनल कलर्स अपने प्रमुख धारावाहिकों के कलाकारों से अपने घर पर रहकर रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले कुछ मजेदार किस्सों को शूट करवा रहा है और अपने चैनल पर प्राइम टाइम में प्रसारित भी कर रहा है।

विज्ञापन


घर पर रहकर कलाकारों के पास शूटिंग के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है इसीलिए इधर उधर से कुछ चीजें जुगाड़ करके वे अपने परिवारीजनों की मदद से वीडियोज की शूटिंग कर रहे हैं। टीवी शो 'छोटी सरदारनी' में सरबजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता अविनेश रेखी की पत्नी और उनके बच्चे उनकी शूटिंग का पूरा इंतजाम करते हैं, वहीं निमृत कौर की मां शूटिंग की बारीकियां सीख रही हैं।

विज्ञापन

tv actors home became Shooting locations  in Lockdown 2.0 Choti Sarrdaarni
Choti Sardarni - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इसके बारे में बात करते हुए अविनेश कहते हैं, 'दृश्यों को घर से ही शूट किया जा रहा है इसलिए इनको पूरी तरह से ठीक करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। शूटिंग करने से पहले ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि लाइट बेहतर हो, जगह भी सही हो और कैमरे का एंगल भी सटीक बन रहा हो। मुझे बड़ी खुशी है कि मेरा परिवार मेरा पूरी तरह से सहयोग के रहा है। खासकर मेरे बच्चे जो मेरे साथ शूटिंग की तकनीकियां सीखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। मेरी पत्नी कैमरे को संभालती है और मेरे बच्चे सुनिश्चित करते हैं कि सेटअप एकदम तैयार है। सभी की भागीदारी की वजह से ये चीजें घर से करने में बहुत मजा आ रहा है।'

शो में मेहर का किरदार निभाने वाली निमृत कौर कहती हैं, 'सेट पर काम करने वाले क्रू के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। यह लॉकडाउन मेरे लिए सीखने का एक बेहतरीन अनुभव साबित हुआ है और मैं छोटी-छोटी चीजों को सीख रही हूं। जैसा कि मैं आज कल अपने घर से शूटिंग कर रही हूं, मेरी मां कई भूमिकाओं में काम कर रही हैं। वे कैमरे को संभालती हैं, वहीं सेटअप करने में मदद करती हैं, वह मुझे निर्देशित भी कर रही हैं, इसी बीच वह मेरे खाने पीने का ध्यान भी रखते हैं। इस सब चीजों को हम मिलकर ही पार कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed