फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TMKOC Kajal Pisal auditioned for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah bur makers did not call back for dayaben role

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर फिर लगा ग्रहण! काजल पिसल ने बताया ऑडिशन के पीछे का सच

Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

जब से दयाबेन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिशा वकानी ने यह शो छोड़ा है फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा वकानी शो में वापसी करने वाली हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
TMKOC Kajal Pisal auditioned for Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah bur makers did not call back for dayaben role
काजल पिसल, दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसी वजह से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इस शो की लोकप्रियता का आलम यह है कि शो का हर किरदार दर्शकों को अपने घर का सदस्य जैसा लगने लगा है। यही वजह है कि जब से दयाबेन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिशा वकानी ने यह शो छोड़ा है फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा वकानी शो में वापसी करने वाली हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होने वाला है। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि काजल पिसल दयाबेन के रूप में वापसी करने वाली हैं। हालांकि अब अभिनेत्री एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया है कि उनको इसके लिए कोई फोन नहीं आया है।

विज्ञापन

दिशा वकानी के बतौर दयाबेन की तरह लौटने की खबरों पर जहां विराम लग चुका है, वहीं अब काजल पिसल ने भी दयाबेन का किरदार निभाने के लिए एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान से साफ हो गया है कि अभी शो में दयाबेन की वापसी नहीं होने वाली है। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अभिनेत्री काजल पिसल जल्द ही यह रोल निभाती नजर आने वाली हैं। लेकिन अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह रोल के लिए ऑडिशन देने जरूर गई थीं, लेकिन मेकर्स ने उन्हें पलटकर कोई कॉल नहीं किया।
Bhojpuri: क्या फरार हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मीडिया संस्थान के साथ हुए साक्षात्कार में काजल पिसल ने कहा, 'हां, अगस्त के महीने में मैंने दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। मैं उस समय इसके बारे में बात नहीं करना चाहती थी क्योंकि मैं महज ऑडिशन के लिए ही गई थी। मुझे रोल मिला नहीं था और मेरे और मेकर्स के बीच कुछ भी फाइनल नहीं हुआ था। ऑडिशन देने के बाद मैंने मेकर्स के फोन का बहुत समय तक इंतजार किया, लेकिन फोन नहीं आया। मुझे लग गया था कि मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ प्रोडक्शन हाउसेस और कास्टिंग डायरेक्टर्स के मन में यह था कि मैं दयाबेन का रोल निभाने वाली हूं, इसलिए उन्होंने मुझे काम के लिए अप्रोच नहीं किया।'
Jacqueline Fernandez: कोर्ट में आज होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या मनी लॉन्ड्रिंग केस में जाएंगी जेल?

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा मानी जाने वाली काजल पिसल ने आगे कहा, 'मुझे इस बात का अहसास तब हुआ, जब कुछ लोगों ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं तारक मेहता में दयाबेन का रोल कर रही हूं। क्या मैंने वह शो साइन कर लिया है। मैं उन सभी को इस इंटरव्यू के जरिए बताना चाहती हूं कि मैंने शो साइन नहीं किया है। मेकर्स ने मुझे ऑडिशन के बाद अप्रोच ही नहीं किया। मैं नए शोज में काम करने के लिए खोज रही हूं। अगर कोई किरदार मेरे मुताबिक रहे तो मुझे फोन करें।' ऐसे में जो फैंस 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के किरदार की वापसी होने की खबरों से खुश थे उनके लिए यह बुरी खबर है। 
Rocket Gang: रॉकेट गैंग के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed