फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   this weeks most watched tv serials

इस हफ्ते हिट रहा 'बालिका वधु' और 'केबीसी'

Wed, 26 Sep 2012 01:45 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 26 Sep 2012 01:45 PM IST
विज्ञापन
this weeks most watched tv serials

हैलो फ्रेंड्स! पिछले सप्ताह ईडियट बॉक्स पर जीटीवी पर आने वाला हॉरर शो 'फीयर फाइल्स' हमारे टॉप टेन काउंट डाउन में अपनी जगह बनाने में सफल रहा था। हालांकि इस बार भी ये हॉरर शो हमारी टॉप लिस्ट में है, लेकिन इस बार हमारे काउंट डाउन में बाजी मारी है कलर्स चैनल ने।

विज्ञापन


'बालिका वधु'
इस बार कलर्स चैनल पर रात आठ बजे प्रसारित हो रहा 'बालिका वधु' हमारी हिट लिस्ट में नंबर वन पर है। इस बार बालिका वधु सबको मात दे नंबर वन रैंक पर आ गया है। हो भी क्यों ना, इस सप्ताह इस धारावाहिक में इंटरस्टिंग टर्निंग प्वाइंट देखने को मिल रहा है। आनंदी से तलाक ले चुका जगदीश गौरी को छोड़ वापिस अपने परिवार के पास आ गया है और अपनी गलतियों की माफी मांग रहा है।

विज्ञापन


वहीं अब आनंदी और शिव के घरवाले कन्फ्यूज हैं कि क्या करें। एक तरफ शिव के मन में डर बैठ गया है कि आनंदी सगाई तोड़ देगी, वहीं दूसरी तरह आनंदी परेशान हो उठी है कि अचानक जगदीश वापिस कैसे आ गया। पूरे सप्ताह जगदीश के वापिस परिवार में शामिल होने की कोशिशों ने 'बालिका वधु' की रेटिंग अचानक बढ़ा दी। अब दर्शक भी कन्फ्यूज हैं कि आनंदी को जगदीश को माफ कर अपना लेना चाहिए या फिर शिव के शादी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'केबीसी सीजन 6'
सोनी चैनल पर पिछले सप्ताह अमिताभ बच्चन की मेजबानी में शुरू हुआ 'केबीसी सीजन 6' ने प्राइम टाइम में प्रसारित होते ही सभी चैनल्स की रेटिंग गिरा दी है। हमारे इस सप्ताह के काउंट डाउन में 'केबीसी सीजन 6' भी टॉप पर ही है।

'देवों के देव महादेव' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
हर बार की तरह इस बार भी लाइफ ओके के 'देवों के देव महादेव' और सब टीवी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी हमारी टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।

'झलक दिखला जा'
कलर्स चैनल पर आने वाला रियैलिटी शो 'झलक दिखला जा' की रेटिंग भी इस सप्ताह हाई रही हैं। दरअसल, शो में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है साथ्ा ही 'बर्फी' टीम के आने और प्रियंका-करण की तकरार ने भी शो को हिट कराने में मदद की है।

'ससुराल सिमर का'
कलर्स चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' दिन पर दिन दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा रहा है कि क्या खुशी वाकई प्रेंगनेंट है। क्या खुशी सिमर को यूं ही ब्लैकमेल करती रहेगी? खुशी सचमुच सिमर के बच्चे की सेरोगेसी मदर बनेगी। ये सब सवाल दर्शकों को ये धारावाहिक देखने के लिए उकसा रहा हैं।

'फीयर फाइल्स'
इस सप्ताह जीटीवी पर आने वाला हॉरर शो 'फीयर फाइल्स' हमारे वीक के काउंट डाउन में अच्छी पोजीशन में रहा है। पिछले सप्ताह जहां ये धारावाहिक टॉप 10 में बॉटम पर था वहीं अब ये उससे कहीं आगे निकल गया है।


'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'क्राइम पेट्रोल'
सोनी टीवी पर आने वाला धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव रहे और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं वहीं इसी चैनल पर आने वाला सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' भी अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब रहा है।

'प्रतिज्ञा'
स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक 'प्रतिज्ञा' इस बार काफी अच्छी रेटिंग पा गया है क्योंकि इस धारावाहिक में षड्यंत्रों का खेल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed