{"_id":"f3edf58a-07b2-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"this-weeks-hit-television-programmes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 में 'फीयर फाइल्स' की हुई एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टॉप 10 में 'फीयर फाइल्स' की हुई एंट्री
- अनुराधा गोयल
Updated Wed, 26 Sep 2012 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! पिछले सप्ताह हमने आपको बताया था कि आपका इडियट बॉक्स किस राह पर जा रहा है। हमने आपको उन मशहूर धारावाहिकों के बारे में भी बताया था जिनको आप तो देखते ही हैं बल्कि आप जैसे लाखों लोग देखकर उन्हें हिट लिस्ट में ले आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसे धारावाहिक हैं जो कि हिट लिस्ट में जुड़ गए हैं। आइए जानें आपके पसंदीदा सीरियल इस लिस्ट में है या नहीं।
विज्ञापन
'फीयर फाइल्स'
इस सप्ताह जीटीवी पर आने वाला हॉरर शो 'फीयर फाइल्स' हमारे वीक के काउंट डाउन में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। इस धारावाहिक को दसवें नंबर पर जगह मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी सप्ताह 'राज 3' फिल्म रिलीज होने के कारण ही ये सीरियल अच्छी रेटिंग पा गया। इस शो में सच्ची घटनाओं को दिखाया जाता है। ऐसी घटनाएं जिनसे व्यक्ति सचमुच रूबरू हो हुआ है यानी व्यक्ति ने सचमुच भूत-प्रेतों को अनुभव किया है।
विज्ञापन
'देवों के देव महादेव' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
इस पूरे सप्ताह लाइफ ओके का धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' ना सिर्फ दिलचस्प घटनाओं से भरा रहा बल्कि 9 सितंबर को काली माई के अवतार का महा-एपीसोड दिखाया जाएगा। इस धारावाहिक के हिट होने का कारण है इसका आने वाला एपीसोड। अध्यात्मिक धारावाहिक देखने के साथ-साथ दर्शक अब कॉमेडी को भी पसंद करने लगे है। इसी का नजीता है सब टीवी पर आने वाला कॉमेडी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी पिछले सप्ताह की तरह काफी अच्छी रही।
विज्ञापन
'उतरन'
कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक दिन पर दिन दर्शकों में जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं। इस पूरे सप्ताह कलर्स के धारावाहिक 'उतरन', 'बालिका वधु', 'ससुराल सिमर का' और 'परिचय' टॉप पर चल रहे हैं। 'उतरन' में जहां, मुक्ता को अपने अतीत की सारी सच्चाई पता चल गई है वहीं युवराज मुक्ता से बदल लेने के लिए अपनी हद पार कर चुका है। दर्शकों के मन में ये भी जिज्ञासा हो रही है कि क्या अब इच्छा अपने सगे बेटे युवराज को सजा दिलाएगी या अपनी मुंहबोली बेटी मुक्ता का साथ देगी। इस ट्रैक पर स्टोरी को काफी जबरदस्त हिट मिल रहे हैं।
'बालिका वधु'
उधर 'बालिका वधु' धारावाहिक में दर्शकों का क्रेज बढ़ रहा है कि क्या जगदीश को उसके घर वाले अपनाएंगे? क्या आनंदी और शिव की शादी ठीक से हो पाएगी। आगे जगदीश का क्या होगा। इस ट्रैक अभी स्टोरी आगे बढ़ रही है। 'ससुराल सिमर का' में सिमर के लिए सेरागेसी मदर नहीं मिल पा रही थी तो उसी घर से निकाली गई खुशी ने इसकी जिम्मेदारी ली है। लेकिन सबके मन में सवाल है कि खुशी की ये कोई नई चाल है या फिर खुशी सचमुच बदल गई है।
'परिचय'और 'बड़े अच्छे लगते हैं'
वहीं 'परिचय' में कुणाल और सिद्वि का एक ही ऑफिस में मिलना, सिद्वि का कुणाल के बोस के रूप में आना, इन दोनों का आमना-सामना बहुत समय होने के कारण इस सीरियर की रेटिंग अचानक बढ़ गई। सोनी टीवी पर आने वाला धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव रहे। एक और जहां कैडी घर से भाग गई है वहीं रजत के मन में पिया के लिए फीलिंग्स आ रही हैं। दूसरी ओर नताशा और आएशा का झगड़ा जोरों पर है। सीरियल में आने वाले इन उतार-चढ़ावों ने ही इस धारावाहिक को एक बार फिर हिट लिस्ट में शामिल कर दिया है।
'क्या हुआ तेरा वादा'
इसी चैनल पर आने वाले 'क्या हुआ तेरा वादा' में अब एक टर्निंग प्वाइंट आ गया है। विनीत के मोना को प्रपोज करने के कारण दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है, वहीं अब विनीत भी मोना से बॉस की तरह ट्रीट करने लगा है। इधर विनीत की दादी उसकी शादी की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई है। हालांकि इस धारावाहिक में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है इसी कारण ये धारावाहिक एकदम स्लो हो गया है।
'डी 3 दिल दोस्ती डांस'
चैनल वी जैसे की युवाओं को लेकर अपने सीरियल बनाता है। इस बार भी इस चैनल पर आने वाले शो 'डी 3 दिल दोस्ती डांस' दर्शकों को लुभा रहा है। इस सप्ताह इस धारावाहिक में लड़ाईयां खत्म होकर प्यार के फूल खिलने लगे हैं जिससे इस रेटिंग भी इस सप्ताह अच्छी रही।
'साथिया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
स्टार प्लस के सीरियल इस सप्ताह भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सप्ताह भी धारावाहिक 'साथिया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' थोड़े बहुत लाइम लाइट में रहे।