फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The makers of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah have found Palak Sindhwani replacement as Khushi Mali

TMKOC: 'तारक मेहता...' के मेकर्स को मिली शो की नई 'सोनू', पलक सिंधवानी की जगह ये अभिनेत्री निभाएंगी भूमिका

Fri, 04 Oct 2024 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 04 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

पिछले दिनों शो में सोनू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पलक सिंधवानी ने शो छोड़ दिया है। इसके बाद मेकर्स नई 'सोनू' की तलाश में जुटे हुए थे। अब फैंस के लिए खुशखबरी हैं शो के लिए नई सोनू की खोज पूरी हो गई है और यह अभिनेत्री अब सोनू की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
The makers of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah have found Palak Sindhwani replacement as Khushi Mali
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @taarakmehtakaooltahchashmahnfp

विस्तार

 शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर-घर लोकप्रिय है। शो में 'जेठालाल' का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी इस शो के मुख्य कलाकार हैं। हालांकि, दर्शकों को शो के हर किरदार की परफॉर्मेंस काफी पसंद आती है। पिछले दिनों शो में सोनू की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पलक सिंधवानी ने शो छोड़ दिया है। इसके बाद मेकर्स नई 'सोनू' की तलाश में जुटे हुए थे। अब फैंस के लिए खुशखबरी हैं शो के लिए नई सोनू की खोज पूरी हो गई है और यह अभिनेत्री अब सोनू की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन


तारक मेहता के निर्माताओं को मिली नई सोनू
अब, निर्माताओं ने अभिनेत्री खुशी माली को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नई 'सोनू' के रूप में घोषित किया है। शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निर्माताओं ने खुशी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा परिवार में 'सोनू भिड़े' के रूप में खुशी माली का स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों! उनकी एनर्जी और खूबसूरती के साथ गोकुलधाम को रोशन करने के लिए तैयार हो जाइए।"
विज्ञापन


खुशी को कास्ट कर खुश हैं असित मोदी
तारक मेहता में खुशी को कास्ट करने पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स को बताया, "सोनू टप्पू सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी उपस्थिति दर्शकों को जरूर पसंद भी आएगी। खुशी माली को कास्ट करना एक सावधानी भरा फैसला था, और हमें विश्वास है कि वह सोनू की भूमिका को काफी अच्छे से निभाएंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों से की यह अपील
असित मोदी ने आगे कहा कि हम खुशी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और उनका पूरा समर्थन करेंगे। हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक उसे वही प्यार देंगे जो उन्होंने पिछले 16 सालों से शो और उसके किरदारों को दिया है।" पांच साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद पलक कॉन्ट्रैक्ट के कथित उल्लंघन को लेकर विवाद में फंस गईं। पलक ने शुरू में तो चुप्पी साधे रखी, लेकिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने भी शो के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए और उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
 

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी की फिल्में जिन्हें मिला फैंस का प्यार, अपने किरदार से फैंस के बीच छा गई अभिनेत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed