फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Television Serial Producers Started Ground Work in Kolhapur For Started Shooting of Their Serials

शूटिंग के लिए निर्माताओं की मुंबई के बाहर जाने की तैयारी, इस शहर में शुरू हुआ ग्राउंडवर्क

Tue, 12 May 2020 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 08:43 PM IST
सार

  • मुंबई से बाहर होगी टीवी धारावाहिकों की शूटिंग।
  • कोल्हापुर में शुरू हुआ ग्राउंडवर्क।

विज्ञापन
Television Serial Producers Started Ground Work in Kolhapur For Started Shooting of Their Serials
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टीवी धारावाहिकों के कई निर्माता इस वक्त बंद पड़ी शूटिंग से हो रहे अपने नुकसान से उबरने का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से लगातार पलायन करते मजदूरों की वजह से उन्हें मुंबई में तो शूटिंग शुरू करने की संभावनाएं कम ही महसूस हो रही हैं इसलिए वह मुंबई से बाहर कोल्हापुर में अपने धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करवाने की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। उन्होंने शहर के लोकल मैनेजरों से संपर्क साधने की कोशिश की है ताकि वे उन्हें शूटिंग करने की जगह, स्टूडियोज, तकनीशियन, डिजाइनर्स, स्थानीय कलाकार और खाना मुहैया कराने की सुविधा प्रदान कर सकें।

विज्ञापन


भारत में फैले कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अब तक महाराष्ट्र में देखने को मिला है। पूरे देश के लगभग 30 फीसदी कोरोना के पीड़ित लोग सिर्फ महाराष्ट्र में ही हैं। महाराष्ट्र की भी अगर बात करें तो इसकी राजधानी मुंबई शहर कोरोना का गढ़ बनी हुई है। राज्य में आधे से ज्यादा कोरोना के मरीज सिर्फ मुंबई शहर में ही हैं। ऐसे विकट संकट में भी यहां की फिल्म फेडरेशन के लोग आशान्वित हैं कि जून के अंतिम सप्ताह तक फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो सकती है। लेकिन उनके अंदाजे पर निर्माताओं को कम ही भरोसा है। लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए वह कहीं ऐसी जगह पर शूटिंग करना चाहते हैं जहां के स्टूडियो का किराया कम हो और खाना सस्ता हो।
विज्ञापन


टीवी चैनल हेड दीपक राजाध्यक्ष का कहना है कि टीवी के कई निर्माता अपनी शूटिंग कोल्हापुर में शुरू करना चाहते हैं। वह कहते हैं, 'हम सरकार के यहां से जारी की गई गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं जिसकी हमें शूटिंग शुरू करने के दौरान जरूरत पड़ेगी। अगर कोरोना के मरीजों की संख्या मुंबई में इसी तरह लगातार बढ़ती रहेगी तो हम जल्दी ही कोल्हापुर के इस प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे।' निर्माताओं को शूटिंग शुरू करने की बहुत ही जल्दी है। हालांकि मुंबई से शूटिंग की लोकेशन कोल्हापुर स्थानांतरित करने में उनके प्रोडक्शन की लागत एक बड़ी भूमिका निभाएगी। शहर के कुछ इलाकों में दो धारावाहिकों की शूटिंग की तैयारी शुरू भी हो चुकी है। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वहां शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों और निर्माताओं के अनुरोध पर जिले के संरक्षण मंत्री सतेज पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर का दौरा करके वहां शुरू होने वाली शूटिंग स्थलों का जायजा लिया। पाटिल ने शहर में धारावाहिकों की शूटिंग के लिए मेजबानी करने के लिए अपने आप को भाग्यशाली बताया। निर्माताओं ने शूटिंग के लिए शहर की पुरानी इमारतों को खोलने का अनुरोध किया है। पाटिल ने भी भरोसा दिलाया है कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वैसे ही सभी इमारतें शूटिंग के लिए खोल दी जाएंगी।


निर्माताओं के कहने पर शहर के कुछ मकानों और प्रॉपर्टी के मालिकों ने जगहों की तस्वीरें उनके पास भेजना शुरू कर दी हैं। सतेज ने अधिकारियों को आदेश भी दिया है कि वह स्टूडियोज और सेट्स को तैयार रखें ताकि धारावाहिकों की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed