फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Television Actor Shafique Ansari Passes Away Due To Cancer Known For Crime petrol

Shafique Ansari Death: 'क्राइम पेट्रोल' फेम अभिनेता शफीक का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Tue, 12 May 2020 05:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 05:11 PM IST
सार

  • टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन।
  • 'क्राइम पेट्रोल' के लिए थे मशहूर।
  • दो साल से थे कैंसर से पीड़ित। 

विज्ञापन
Television Actor Shafique Ansari Passes Away Due To Cancer Known For Crime petrol
क्राइम पेट्रोल फेम शफीक अंसारी की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

बीता कुछ समय मनोरंजन जगत के लिए खासा अच्छा साबित नहीं हुआ है। पहले इरफान की मौत उसके तुरंत बाद ही ऋषि कपूर की मौत की खबर सामने आई। तो वहीं अब टेलीविजन जगत से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया है। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। शफीक क्राइम पेट्रोल में किए गए अपने विभिन्न किरदारों के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन


शफीक अंसारी मशहूर टेलीविजन शो 'क्राइम पेट्रोल' के लिए जाने जाते थे। शफीक ने क्राइम पेट्रोल में कई सारे किरदार निभाए हैं। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में  अंतिम सांस ली। शफीक कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन उन्होंने रविवार शाम करीब 6 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शफीक के परिवार में पत्नी गौहर और तीन बेटियां हैं। शफीक अंसारी साल 2008 से CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन) के भी सदस्य थे। बता दें कि CINTAA ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि शफीक अंसारी ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में छोटे-मोटे किरदार निभाए थे। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म 'बागबान' में स्क्रीनराइटर के रूप में भी काम किया था। हालांकि उन्हें 'क्राइम पेट्रोल' के लिए ही मुख्य रूप से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed