TV: टीवी एक्टर ने शख्स पर एयरगन से चलाई गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने कहा कि अभिनेता और उस व्यक्ति के बीच बहस छिड़ गई और अभिनेता ने उस पर एयरगन से गोली चला दी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामाला सामने आया है। यहां एक टीवी अभिनेता ने एक व्यक्ति को घरेलू विवाद के कारण कथित तौर पर एयरगन से गोली मार दी। यह घटना शमीरपेट पुलिस थाने के अंतर्गत हुई और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है।
अधिकारी ने कहा, "जिस व्यक्ति ने एयरगन से गोली चलाई, वह एक अभिनेता प्रतीत होता है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमने उस एयरगन को जब्त कर लिया है।" पीड़ित विशाखापत्तनम स्थित एक कंपनी का कर्मचारी है और वह अपनी पत्नी से 2019 में अलग हो गया था। महिला अपने दो बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) के साथ अभिनेता के साथ रह रही है। पुलिस ने कहा कि आदमी अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए उस विला में गया था।
BB OTT 2: वीकएंड का वार में जिया,अविनाश, फलक की सलमान लगाएंगे क्लास? इसलिए प्रतिभागियों पर भड़केंगे भाईजान
पुलिस ने कहा कि अभिनेता और उस व्यक्ति के बीच बहस छिड़ गई और अभिनेता ने उस पर एयरगन से गोली चला दी, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि महिला ने अपने पूर्व पति पर उन्हें धमकाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है, जिसके परिणामस्वरूप बहस हुई। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहा है, जिसमें एक महिला भागीदार है, लेकिन यह जानकारी अभी तक सत्यापित नहीं हुई है।
Celebs: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, पुलिस ने भी काटा भारी-भरकम चालान