फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tam-weekly-report-for-week-03-13

टीवी रेटिंगः सबको मात दें नंबर वन बना स्टार प्लस

Wed, 23 Jan 2013 05:37 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 23 Jan 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
tam-weekly-report-for-week-03-13

हैलो फ्रेंड्स! जनवरी माह के तीसरे सप्ताह की रेटिंग भी आ गई है। अब तक की रेटिंग्स में कई बड़े बदलाव नजर आए लेकिन इस सप्ताह के रेटिंग निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकती हैं।

विज्ञापन


जी हां, इस सपताह ना सिर्फ कई चैनलों की रेटिंग बढ़ी है बल्कि जिनकी उम्मीद कम थी उनकी रेटिंग काफी घट गई है। आइए जानें 13 जनवरी से 19 जनवरी के बीच कौन सा शो हिट हुआ और कौन सा चैनल किस पर भारी पड़ा।
विज्ञापन


सबको मात दे आगे निकल गया स्टार प्लस
पिछले सप्ताह जहां कलर्स नंबर वन था वहीं अब इस दौड़ में कलर्स काफी पीछे रह गया है बल्कि लोकप्रिय चैनलों में स्टार प्लस नंबर वन हो गया है। स्टार प्लस की रेटिंग जहां पिछले सप्ताह 241 थी वहीं इस सप्ताह भी 241 के साथ स्टार प्लस चैनल मनोरंजन में नंबर वन चैनल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फेहरिस्त में जी टीवी जहां पिछले सप्ताह 196 रेटिंग से नंबर तीन पर था वहीं अब ये 215 रेटिंग के साथ नंबर दो पर आ गया है। कलर्स पिछले सप्ताह 245 रेटिंग के साथ नंबर वन पर था वहीं अब कलर्स 210 रेटिंग के साथ नंबर वन पर आ गया है। सोनी टीवी की रेटिंग हालांकि इस बार 195 से गिरकर 187 रह गई है लेकिन ये अपनी नंबर चार की पोजीशन ज्यों की त्यों बनाए हुए है।


सब टीवी 146 की रेटिंग के साथ नंबर पांच की पोजीशन पर है। वहीं लाइफ ओके पिछले सप्ताह की तरह नंबर छः पर है लेकिन इसकी रेटिंग 117 से बढ़कर 128 हो गई है।

हालिया प्रसारित शोज में कलर्स है सबसे आगे
हाल ही में कुछ शोज प्रसारित किए गए जिनकी रेटिंग में कलर्स सबसे आगे निकल गया है। 19 जनवरी को कलर्स पर प्रसारित अवार्ड समारोह 'कलर्स स्क्रीन अवार्ड' को न्यू शोज की कैटेगिरी में सबसे अधिक 3.9 रेटिंग मिली। वहीं इसी चैनल पर प्रसारित 'संस्कार' को 1.4 और 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा 2' को 1.9 की रेटिंग मिली है।

वहीं सोनी पर प्रसारित न्यू शो 'अमिता का अमित' को 0.9, 'इन लॉज' को 1.2 और सब टीवी पर प्रसारित न्यू शो 'तोता वेड्स मैना' को 0.9 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed