Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी ने दिखाया दिलकश अंदाज, जेठालाल को छोड़िए आप भी हो जाएंगे दीवाने
मुनमुन दत्ता तारक मेहता में बबीता जी के नाम से तो फेमस है ही। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर फिर से अपनी तस्वीर शेयर की है,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालो से टीवी पर प्रसारित हो रहा है लेकिन आज भी लोगों में इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इस शो में जेठालाल और दयाबेन से लेकर हर एक किरदार महत्वपूर्ण दिखाया गया है। अगर बात करें इस शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस की तो वो हैं बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता। तारक मेहता में मुख्य किरदार जेठालाल को बबीता जी के लिए एक क्रश वाला एंगल दिखाया गया है। जहां शो में जेठालाल बबीता जी के दिवाने हैं तो वहीं फैंस भी बबीता जी (मुनमुन दत्ता) की हर एक अदा पर अपना दिल हार जाते हैं। मुनमुन दत्ता तारक मेहता में बबीता जी के नाम से तो फेमस है ही। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर फिर से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं।
फैंस को बेहद पसंद आ रहा है मुनमुन का बोल्ड लुक-
मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें वे बेहद ही दिलकश अंदाज में नजर आ रहीं हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता ने स्ट्रिप्ड टॉप के साथ गले में स्कार्फ कैरी किया है। इसी के साथ उन्होंने बालों को खुला रखकर बोल्ड लुक दिया है। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस एक के बाद एक कमेंट्स कर रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ-
एक प्रंशसक ने बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तारीफ करते हुए लिखा, मैम आप इतनी सुंदर क्यों हैं, हर किसा का दिल आप पर आ जाएगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"उफ्फ बबीता जी पागल कर डाला सच में"। इसी तरह से लोग एक के बाद एक अमेजिंग, सो क्यूट, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं और दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। मुनमुन अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।