फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sushant Singh Ready to Come Back in Crime Show Savdhaan india

सावधान इंडिया से हटा दिए गए थे सुशांत सिंह, फिर होने जा रही 'घर वापसी'

Mon, 07 Oct 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Ready to Come Back in Crime Show Savdhaan india
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह - फोटो : amarujala
चर्चित क्राइम शो सावधान इंडिया को घर-घर तक पहचान मिली हुई है। शो में दिखाए जाने वाले आपराधिक घटनाओं में दर्शकों की खूब रुचि रहती है। इस शो में नाट्य रूपांतरण के जरिए आपराधिक घटनाओं का चित्रण किया जाता है। दर्शकों को घटना की गंभीरता समझाने के लिए शो में एक होस्ट भी है जो समय-समय पर दर्शकों से मुखातिब होता है। लंबे समय से यह जिम्मेदारी एक्टर सुशांत सिंह के कंधों पर थी। लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। 
विज्ञापन


दरअसल जनवरी महीने में मेकर्स ने शो को नए फॉर्मेट के साथ प्रसारित करने का फैसला लिया था जिसमें वे होस्ट के तौर पर नए चेहरों को दिखाना चाहते थे। निर्माताओं के इस फैसले के बाद शो में सुशांत की जगह आशुतोष राणा और टिस्का चोपड़ा ने ले ली थी।  हालांकि अब फिर एक बार शो में सुशांत सिंह नजर आने वाले हैं। सुशांत करीब नौ महीने बाद शो में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन


 

अपनी वापसी के बारे में सुशांत ने कहा, जब मुझे हटाया गया था तब मुझे लगा था कि शो में मेरा सफर पूरा हो चुका है। मेरे लिए इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि अब जब मुझे शो में वापस बुलाया गया है तो मुझे घर वापसी जैसा एहसास हो रहा है। सुशांत ने आगे बताया, मैं पिछले सात सालों से शो के साथ जुड़ा हुआ हूं। मुझे लगता है कि मैं अब शो का चेहरा बन चुका हूं। पूरे देश में इस शो के दर्शकों के साथ मेरा खास कनेक्शन है। अब जब मैं वापस आ गया हूं तो मैं इस शो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। 

सुशांत ने कहा, जब मैं सावधान इंडिया में एंकरिंग कर रहा था तब लोग ऐसा सोचने लगे थे कि मैं व्यस्त हूं और एक्टिंग करने के ऑफर्स स्वीकार नहीं करूंगा, हालांकि यह सच नहीं था। इस शो को होस्ट करने के साथ ही मैं दूसरे विकल्पों के बारे में भी सोच रहा हूं। मैं फिल्में और फिक्शन शोज करने के लिए तैयार हूं। हालांकि मैं यह मानता हूं कि टीवी स्क्रीन पर परोसे जाने वाले फिक्शन शोज का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता है। 

 

जिस अभिनेत्री ने जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब, पति ने किया प्रताड़ित, 10 साल से फिल्मों से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed