फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Super dancer 4 govinda and chunky pandey to grace the dance show this week see exclusive photos

Shooting Report: ‘सुपर डांसर 4’ की शूटिंग पर गोविंदा-चंकी का डबल धमाल, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Fri, 17 Sep 2021 04:43 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 17 Sep 2021 04:43 PM IST
सार

  • सुपर डांसर 4 में पहुंचे गोविंदा और चंकी पांडे
  • शिल्पा और गीता संग चंकी और गोविंदा ने की मस्ती
  • देखें शो की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

विज्ञापन
Super dancer 4 govinda and chunky pandey to grace the dance show this week see exclusive photos
सुपर डांसर 4 में गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और चंकी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के चर्चित डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ की शूटिंग के दौरान इस बार गोविंदा और चंकी पांडे का डबल धमाल देखने को मिला। गोविंदा और चंकी पांडे की ट्यूनिंग परदे पर तो लोगों ने देखी ही है, ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जुगलबंदी कमाल की है।

विज्ञापन


दोनों इस बार डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ के सेट पर खास मेहमान बनकर पहुंचे तो थे इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों और उन्हें प्रशिक्षित करने वालों की प्रस्तुतियों को नंबर देने लेकिन जब शो ही डांस का हो तो भला गोविंदा को कौन रोक सकता है और गोविंदा अगर गोविंदा हैं तो चंकी का नाम भी चंकी ऐसी ही थोड़े ही है। तो थोड़ी देर तो शूटिंग के दौरान शो ठीक ठाक चलता रहा लेकिन जैसे ही दोनों को जरा सा इशारा मिला दोनों खुद स्टेज पर जा धमके।

विज्ञापन

Super dancer 4 govinda and chunky pandey to grace the dance show this week see exclusive photos
सुपर डांसर 4 में गोविंदा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान गोविंदा और चंकी पांडे शो की दोनों निर्णायकों शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ खूब मस्ती करते दिखे और जब वहां बजा गाना ‘लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता..’ तो दोनों ने जमकर स्टेज पर डांस भी किया। गोविंदा और चंकी पांडे वाला डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ का ये एपिसोड इस सप्ताहांत की खास पेशकश है। शो के फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इस हफ्ते शो में शुरू हो रही है ‘रेस टू सुपर एट’।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed