फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Smart Jodi: Srikkanth will compete against Monalisa on the small screen these 10 couples will be seen in the show this Saturday

Smart Jodi: छोटे परदे पर मोनालिसा के मुकाबले उतरेंगे श्रीकांत, ये 10 जोड़ियां इस शनिवार होंगी आपके ड्राइंग रूम में

Wed, 23 Feb 2022 05:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 05:32 PM IST
सार

‘स्मार्ट जोड़ी’ नामक इस रियलिटी शोमें कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की अग्निपरीक्षा में उतरने वाली हैं। हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी की एक साथ इस शो में डेब्यू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Smart Jodi: Srikkanth will compete against Monalisa on the small screen these 10 couples will be seen in the show this Saturday
अंकिता लोखंडे जैन- विक्की जैन, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इसी सप्ताहांत से स्टार प्लस अपना एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहा है। इस शो में  अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आनी वाली हैं। अंकिता लोखंडे जैन और विक्की जैन, 'गुम है किसीके प्यार में' शो के लीड नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के प्रोमो ने शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह पहले से बढ़ा दिया है। चलिए हम आपको बताते हैं इस शो की बाकी जोड़ियों के बारे में। इन जोड़ियों में सबसे चौंकाने वाला नाम है पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत का जो अपनी पत्नी के साथ इस शो में शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी मादक अदाओं से महकती रहीं अभिनेत्री मोनालिसा भी शो में अपने पति के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन

 

Smart Jodi: Srikkanth will compete against Monalisa on the small screen these 10 couples will be seen in the show this Saturday
भाग्यश्री-हिमालय दासानी, कृष्णम्माचारी श्रीकांत- विद्या श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘स्मार्ट जोड़ी’ नामक इस रियलिटी शोमें कुल 10 चर्चित जोड़ियां दर्शकों का उत्साह बढ़ाने की अग्निपरीक्षा में उतरने वाली हैं। हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी की एक साथ इस शो में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके सामने हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी विक्रम सिंह और मोनालिसा और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के ओपनिंग बैट्समैन रह चुके क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और उनकी पत्नी विद्या श्रीकांत।

विज्ञापन
विज्ञापन

Smart Jodi: Srikkanth will compete against Monalisa on the small screen these 10 couples will be seen in the show this Saturday
राहुल महाजन- नताल्या महाजन, अंकित तिवारी- पल्लवी शुक्ला तिवारी, गौरव तनेजा- ऋतु राठी तनेजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी बिजलानी, कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली, राहुल महाजन और उनकी पत्नी नताल्या महाजन, गायक अंकित तिवारी और उनकी पत्नी पल्लवी शुक्ला तिवारी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गौरव तनेजा और उनकी पत्नी ऋतु राठी तनेजा भी नजर आने वाले हैं। इन जोड़ियों को दर्शकों के सामने अपने आपसी प्यार और समझ को साबित करने की चुनौती होगी। शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा खुलासा अभी नहीं किया गया है, ये शो इसी शनिवार से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed