{"_id":"54872246-a0fa-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"siddharth-shukla-in-colors-jhalak-dikkhla-jaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिव डांस करेंगे 'झलक दिखला जा' में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब शिव डांस करेंगे 'झलक दिखला जा' में
नई दिल्ली/इंटरेनट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
ऐसा सुनने में आ रहा है कि कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' में शिव की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ शुक्ला भी इस बार 'झलक दिखला जा' के आने वाले सीजन में आपको डांस करते दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
'झलक दिखला जा' में इस बार बतौर प्रतिभागी गायक शान भी होंगे। इसके अलावा भी हर सीजन की तरह इस बार भी कई और मशहूर सितारे 'झलक दिखला जा' में दिखेंगे।
टेलीचक्कर डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के अनुसार, टीवी कलाकार शनाया ईरानी 'झलक दिखला जा' में होंगी।
लेकिन अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कलर्स पर प्रसारित 'मधुबालाः एक इश्क एक जुनून' की मधुबाला यानी धृष्टि धामी 'झलक दिखला जा' की मेजबानी कर सकती हैं।
विज्ञापन
वहीं अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा अभिनेता करनवीर बोहरा भी 'झलक दिखला जा' में बतौर प्रतिभागी दिखाई दे सकते हैं।
दरअसल सिद्धार्थ इस वक्त 'बालिका वधु' के कारण काफी लोकप्रिय हैं और बतौर शिव इनके प्रशंसकों की भरमार है।
अब देखना होगा कि 'झलक दिखला जा' में और किस-किस प्रतिभागी के शामिल होने की संभावना है।