{"_id":"6106752d8ebc3e174027b2a4","slug":"shoaib-ibrahim-father-came-out-of-icu-actor-share-good-news-with-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: ICU से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राहत: ICU से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता, अभिनेता ने पोस्ट साझा कर जाहिर की खुशी
Sun, 01 Aug 2021 03:51 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:51 PM IST
सार
- आईसीयू से बाहर आए शोएब इब्राहिम के पिता
- अभिनेता ने तस्वीर साझा कर फैंस को दी खुशखबरी
- ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में हुए थे भर्ती
विज्ञापन
पिता के साथ शोएब इब्राहिम
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उनके पिता आईसीयू से बाहर आ गए हैं और इसकी खुशी शोएब ने सोशल मीडिया पर जाहिर की है। बता दें कि अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें चाय से भरी कप दिख रही है। इस तस्वीर को साझा करते हुए शोएब ने लिखा, 'पापा अब आईसीयू से बाहर हैं'। इस पोस्ट में शोएब ने ये भी लिखा कि उनके पापा शांति से सो रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ढेर सारे इमोजी भी साझा किए हैं।
विज्ञापन
अब शोएब के पिता की बेहतर तबीयत देखकर उनके फैंस भी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने कुछ दिनों पहले ही एक पोस्ट साझा कर फैंस से उनके पिता की तबीयत ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की थी। आज उन्हीं प्रार्थनाओं ने अपना असर दिखाया है।
विज्ञापन
शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। इसके बाद दीपिका ने भी अपने ससुर के जल्दी ठीक होने की कामना की थी वहीं शोएब ने एक पोस्ट साझा कर लिखा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता जल्द ही आईसीयू से बाहर निकलेंगे। उनके एक और पोस्ट से पता चला था कि उनके पिता के सिर में खून का थक्का जम गया था जिसकी वजह से उन्हें ये परेशानी हो गई थी। हालांकि अब उनके पिता पहले से बेहतर हैं। अभिनेता ने आगे लिखा, 'चीजें कंट्रोल में हैं लेकिन अगले कुछ घंटे पापा के लिए खास हैं'। बता दें कि शोएब की नानी को भी हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन