‘जलने वालों जलते…’ शिल्पा शिंदे ने फिर पोस्ट की क्रिप्टिक वीडियो, उत्पीड़न विवाद के बीच ट्रोल्स को दिया जवाब
Shilpa Shinde Share Cryptic Video: टीवी की दुनिया में इन दिनों काफी हलचल मची है। टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में स्वीकार किया कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठा उत्पीड़न का केस किया था। इस सच को जगजाहिर करने के बाद शिल्पा को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ट्रोल्स पर निशाना साध रही हैं।
विस्तार
भारती सिंह के पॉडकास्ट में यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने की बात को स्वीकार करने के बाद टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सुर्खियों में आ गई हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। यह सब देखकर शिल्पा चुप नहीं बैठ रही हैं, उन्होंने ट्रोलिंग करने वालों को क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपना जवाब दिया है।
शिल्पा ने जलने वाले लोगों का जिक्र किया
शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए शिल्पा शिंदे लिखती हैं, ‘जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला जला के खत्म कर दो।’ इसके अलावा एक और फनी वीडियो पोस्ट वह शेयर करती हैं। इसमें एक रील उन्होंने बनाई है। इसमें वह एक फनी डायलॉग को बोल रही हैं, ‘साफ साफ बोलने के चक्कर में, जिंदगी से लोग ही साफ हो गए।’
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया कि सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। लेकिन बाद में मामला सुलझ गया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर शिल्पा की खूब ट्रोलिंग हुई, टीवी इंडस्ट्री से हिना खान भी उनके खिलाफ बातें कर रही हैं। कई लोगों को मानना है कि ऐसे झूठे केस की वजह से ही असल पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है।