फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shehnaaz Gill shares a video from her village in patiala suit

Shehnaaz Gill: पटियाला सूट पहनकर खेतों में दुपट्टा लहराती दिखीं शहनाज गिल, बोलीं- ‘मेरा पिंड, मेरे खेत’

Thu, 07 Apr 2022 01:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 01:31 AM IST
सार

शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार शहनाज पंजाब में अपने पिंड यानि गांव में पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने गांव के खेतों से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shehnaaz Gill shares a video from her village in patiala suit
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

विस्तार

शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती है। वहीं, इस बार शहनाज पंजाब में अपने पिंड यानि गांव में पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने गांव के खेतों से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


शहनाज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। शहनाज ने एक पर्पल और व्हाइट कर्लर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी रही हैं। शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठीं नजर आ रही हैं, तो कभी खेतों में अपने दुपट्टे को लहराते हुए भाग रही हैं। फैंस को शहनाज का हंसता और खिलखिलाता चेहरा काफी पसंद आ रहा है और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है मेरा पिंड, मेरे खेत।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)



हाल ही में शहनाज गिल अपने फोन के वॉलपेपर की वजह से भी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, जब शहनाज मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं, तो किसी की नजर उनके फोन के वॉलपेपर पर चली गई। वॉलपेपर में शहनाज की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फोटो थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। इस फोटो को देख दोनों के फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।

आपको बता दें कि शहनाज गिल ने 'बिग बॉस' सीजन 13 में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। शो में शहनाज की जोड़ी सिद्धार्थ के साथ काफी पसंद की गई थी। सिद्धार्थ के निधन के बाद भी फैंस दोनों को सिडनाज ही कहते हैं और अक्सर उनके फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी 'हौसला रख' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed