फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shark Tank Ashneer Grover sister teases him as he poses goofily on car he says It is custom made for Rohit Shetty

Ashneer Grover: कार में पोज देते नजर आए शार्क टैंक के अशनीर ग्रोवर, बोले- 'यह रोहित शेट्टी के लिए बनाई गई है'

Sun, 05 Jun 2022 07:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 07:22 PM IST
सार

शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने कैलिफोर्निया से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्टंट के अंदाज में कार पर पोज देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Shark Tank Ashneer Grover sister teases him as he poses goofily on car he says It is custom made for Rohit Shetty
अशनीर ग्रोवर - फोटो : social media

विस्तार

शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर ने इस समय अपनी पत्नी माधुरी जैन संग कैलिफोर्निया की यात्रा पर हैं और छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक में वह कार पर पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर यूजर्स  कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अपनी बहन की प्रतिक्रिया पर अशनीर ने भी बहुत मजेदार जवाब दिया है।

विज्ञापन

स्टंट अंदाज में पोज देते दिखे अशनीर
अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह कार के पायदान पर खड़े होकर स्टंट के अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट्स के साथ मैचिंग स्लीपर में नजर आए। उन्होंने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन दिया,"फ्लाइंग इन टू द वीकेंड!"

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यह कार रोहित शेट्टी के लिए कस्टम मेड है
अशनीर की इस पोस्ट पर यूजर्स तो प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं, साथ ही उनकी बहन आशिमा ग्रोवर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, "देखिए मैं सही थी, यह वास्तव में थार का अमेरिकी संस्करण है, इस पर लोग हरकते भी वही करते हैं"। इस कमेंट के जवाब में अशनीर ने लिखा, "यह कार रोहित शेट्टी के लिए कस्टम मेड है।" उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, , "रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर।" वहीं दूसरे ने लिखा,"यह शार्क ऊंची उड़ान भर रही है।"अन्य यूजर्स भी इसी तरह से मजेदार कमेंट करते दिखाई दिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashneer Grover (@ashneer.grover)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed