इंडियन आइडल 12: शनमुखप्रिया की मां ने बताया बेटी की सफलता के पीछे है किसका हाथ, देखें वीडियो
- शनमुखप्रिया के गाने से प्रभावित नजर आए जज
- योडलिंग क्वीन की मां ने बताया पिता हैं बेटी की सफलता के पीछे
- अच्छा परफॉर्म करने के लिए तनाव में हैं शनमुखप्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो के कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं जो दर्शकों के बीच चर्चा में आ गए हैं। इसमें योडलिंग क्वीन शनमुखप्रिया का नाम भी शामिल है। शनमुखप्रिया कभी अपनी आवाज को लेकर दर्शकों की तारीफ पाती हैं तो कभी पुराने गानों से छेड़छाड़ को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती है। हालांकि इस हफ्ते के एपिसोड में शनमुखप्रिया ने ऐसा गाना गाया कि उन्हें जजों से भरपूर तारीफ मिली।
भरे नैना गाकर शनमुखप्रिया ने किया जजों को प्रभावित
शनमुखप्रिया ने फिल्म 'रा वन' का गाना 'भरे नैना' गाया जिसे सुनने के बाद से जजों ने उनकी बहुत प्रशंसा की। इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की गई। इस गाने के खत्म होने के बाद शनमुखप्रिया की मां ने कहा कि, 'हर कोई कहता है कि एक मर्द की सफलता के पीछे औरत का हाथ होता है, लेकिन शनमुखप्रिया और मेरी सफलता के पीछे मेरे पति का हाथ है'। इसके बाद शनमुखप्रिया के पिता उन्हें गले लगा लेते हैं। वहीं जज और बाकी कंटेस्टेंट ताली बजाने लगते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
अब शनमुखप्रिया का गाना दर्शकों को कैसा लगा इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हाल ही में शनमुखप्रिया ने कहा था कि उन पर अच्छा परफॉर्म करने का बहुत दबाव है।शनमुखप्रिया ने कहा कि वो अगले एपिसोड में ये 'मेरा दिल गाना गाने वाली हैं, लेकिन उनके ऊपर कई तरह का तनाव है कि वो ज्यादा अच्छा परफॉर्म करें। बता दें कि पिछले काफी समय से शनमुखप्रिया से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शनमुखप्रिया को लेकर दर्शकों ने कई बार मेकर्स से उन्हें बाहर करने की अपील की है। दरअसल दर्शकों का कहना है कि शनमुखप्रिया अक्सर पुराने गानों के साथ छेड़छाड़ करती हैं और उसे बिगाड़ देती हैं। इससे पहले बहुत से गानों के लिए शनमुखप्रिया को दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ये शो विवाद के कारण चर्चा में आ गया। किशोर कुमार के स्पेशल एपिसोड से शुरू हुए विवाद पर एक के बाद एक प्रतिक्रिया दी गई जिससे ये मामला काफी आगे बढ़ गया। इसके अलावा शो में जजों को बिना बात के ओवर रिएक्ट करने को लेकर भी काफी ट्रोल किया गया। फैंस का कहना है कि शो में हर छोटी सी बात पर सभी जज खासकर नेहा कक्कड़ रोने लगती हैं और इसे सिंगिंग शो से ड्रामा शो बना दिया गया है।