फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Anupamaa is on top ।n the TRP Week 23 list Know Others Serials TRP Ranking

TRP Week 23: ‘अनुपमा’ का जलवा बरकरार, इस कॉमेडी सीरियल की TRP लिस्ट में बेहतर हुई स्थिति; जानिए बाकियों का हाल

Thu, 19 Jun 2025 06:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Jun 2025 06:52 PM IST
सार

हर हफ्ते टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट सामने आती है, इससे पता चलता है कि कौन सा सीरियल दर्शकों के बीच पॉपुलर है? कौन से सीरियल को लोग ज्यादा देख रहे हैं? हाल ही में 23वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी जारी हो चुकी है। जानिए, ‘अनुपमा’ के अलावा बाकी सीरियल्स ने कौन सी जगह इस लिस्ट में हासिल की है।

विज्ञापन
Serial Anupamaa is on top ।n the TRP Week 23 list Know Others Serials TRP Ranking
सीरियल 'अनुपमा' और 'उड़ने की आशा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों टीवी पर कई सीरियल आ रहे हैं, कुछ सीरियल तो कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मनाेरंजन करने के अलावा कुछ सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी काफी समय से बने हुए हैं। जानिए, 23वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से 10 सीरियल शामिल हुए हैं और इनकी रैकिंग क्या है? 

विज्ञापन


अनुपमा ने बरकरार रखी अपनी जगह 
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने टॉप पर अपनी जगह को बरकरार रखा है। इस बार सीरियल की टीआरपी 2.0 की रही है। इन दिनों इस सीरियल में कई नए मोड़ आए हैं। यह सीरियल महिला दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa Serial: अनुपमा से पहले टीवी पर ये महिला किरदार हुए खूब मशहूर, चर्चित बहुओं की लिस्ट में बना ली जगह 
विज्ञापन
विज्ञापन

Serial Anupamaa is on top ।n the TRP Week 23 list Know Others Serials TRP Ranking
कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और रियालिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

टॉप 5 में शामिल हुए ये सीरियल
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर ‘उड़ने की आशा’ सीरियल रहा है, इस हफ्ते इसकी टीआरपी 1.9 है। वहीं तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल है, इसको भी 1.9 की टीआरपी मिली है। चौथे नंबर पर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, इस सीरियल ने लिस्ट में अपनी जगह को बेहतर किया है। पहले यह टॉप 5 में नहीं था। इस हफ्ते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 1.7 की टीआरपी मिली है। 

बाकी सीरियल का क्या रहा हाल 
सीरियल ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान पर है, इसकी TRP 1.5 रही है। छठे और सांतवें नंबर पर 1.4 की टीआरपी के साथ ‘मंगल लक्ष्मी’ और ‘लक्ष्मी का सफर’ सीरियल है। वहीं सातवें स्थान पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ भी बना हुआ, इसकी टीआरपी इस हफ्ते 1.4 रही है। सीरियल ‘झनक’ और ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ की टीआरपी 1.3 है। इनको भी लिस्ट में आखिरी पायदान पर जगह मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed