{"_id":"df64808e-45b0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"satyamev-jayate-get-special-achievement-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सत्यमेव जयते' को मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सत्यमेव जयते' को मिला स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Dec 2012 11:11 AM IST
विज्ञापन
भारत का सबसे प्रभावशाली टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। ये अवार्ड सीएनएन-आईबीएन 'इंडियन ऑफ द इयर' की तरफ से स्पेशल अचीवमेंट कैटेगिरी में लीक से हटकर कुछ काम करने के लिए दिया गया।
विज्ञापन
'सत्यमेव जयते' की टीम और स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर इस सम्मान से बेहद खुश थे। स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर का इस दौरान कहना था कि दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद बतौर विजेता ये अवार्ड स्टार के लिए बेहद स्पेशल है। 'सत्यमेव जयते' ने एक पहल करते हुए जनता को एक प्लेटफॉर्म दिया जिसमें भारतीयों के जीवन के सामाजिक मुद्दों को उठाया गया। हमारे लिए ये बेहद सुखद पल है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं 'सत्यमेव जयते' को इन्फ्लूएंशल एंटरटेनर (प्रभावी मनोरंजन) ऑफ द ईयर कैटेगिरी में भी नॉमिनेट किया गया था जिसमें टीवी को बेहद इनोवेटिव तरीके से सोशल चेंज के लिए यूज किया गया।
विज्ञापन