फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sara Khan Scared Wild Card Contestant Edin Rose By Becoming A Ghost In Bigg Boss 18

Bigg Boss18: वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एडिन को किसने डराया भूत बनकर, जानिए आज रात क्या होगा बिग बॉस में?

Mon, 25 Nov 2024 12:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

इन दिनों कलर्स चैनल पर आने वाला रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार चीजें होती रहती हैं। आज रात भी घर के प्रतियोगी मिलकर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एडिन को डराने वाले हैं।

विज्ञापन
Sara Khan Scared Wild Card Contestant Edin Rose By Becoming A Ghost In Bigg Boss 18
वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एडिन - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsedinrose

विस्तार

रियालिटी शो बिग बॉस अपने अलग किस्म के फॉर्मेट की वजह से दर्शकों को हर बार अच्छा लगता है। इन दिनों भी 'बिग बॉस 18' को लोग काफी बड़ी संख्या में देख रहे हैं। कुछ प्रतियोगी तो दर्शकों के फेवरेट भी बन गए हैं। इन्हीं में से एक प्रतियोगी सारा खान भी है वह अपने मजेदार अंदाज से शो में रौनक बनाए रखती हैं। आज रात के एपिसोड में वह वाइल्ड कार्ड के जरिए आई नई प्रतियोगी एडिन को डराने वाली हैं। इस काम में घर के दूसरे प्रतियोगी भी उनकी मदद करने वाले हैं। कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले इस बिग बॉस एपिसोड की झलकियां दिखाई गईं।

विज्ञापन

अविनाश-रजत ने सारा को भूत बनने में मदद की 
सबसे पहले सारा खान ने भूत का गेटअप लिया। उन्होंने अपने बाल बुरी तरह से बिखरा दिए। इसके बाद अविनाश ने उनके चेहरे पर आटा लगाया और रजत ने रेड कलर से खून के दाग चेहरे पर बनाए। इसके बाद सारा एडिन के बेड के पास जाकर बैठ गई। एडिन उस समय सो रही थी। अचानक एक दूसरे प्रतियोगी ने उनकी रजाई को हटा दिया। इससे एडिन जाग गई और उनकी नजर सारा पर पड़ी जो कि भूत बनी हुई थी। अपने सामने भूत बनीं सारा को देखकर एडिन डर गई। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी प्रतियोगी भी इस खेल में शामिल हुए 
बाकी प्रतियोगी भी सारा के साथ इस खेल में शामिल थे तो वह जगह जगह से छिपकर यह सारा स्थिति देख रहे थे और खूब हंस रहे थे। सिर्फ चाहत पांडे ही एडिन के पास बैठी थी। वह एडिन को सपोर्ट करती हुई नजर आई। 

विज्ञापन

आए दिन होने वाला झगड़ों से हटकर होगा एपिसोड 
हर दिन 'बिग बॉस 18' में किसी का किसी से झगड़ा होता रहता है। ऐसे में यह एपिसाडे दर्शकों को गुदगुदाने का काम करेगा। अपनी पसंदीदा प्रतियोगियों को यूं एडिन पर प्रैंक करते हुए देखना दर्शकों के लिए नया अनुभव साबित होगा। हाल ही में इस शो से एलिस कौशिश बाहर हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed