फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sanjeev Seth Separated From Lataa Saberwal Actor Shared His Trip Pictures Both

Sanjeev Seth: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के संजीव सेठ अलगाव के बाद ये काम करते नजर आए, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
सार

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कभी नजर आए एक्टर संजीव सेठ की पत्नी लता सभरवाल ने अपने अलगाव की घोषणा की। यह जोड़ा 16 साल की शादी के बाद अलग हो गया है। संजीव सेठ अपने अलगाव के बाद अलग ही जगह पर नजर आए? फैंस ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर अलगाव के बारे में सवाल-जवाब किए। 

विज्ञापन
Sanjeev Seth Separated From Lataa Saberwal Actor Shared His Trip Pictures Both
संजीव सेठ और लता सभरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@sethsanjeev

विस्तार

शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लता सभरवाल ने पति संजीव सेठ से अलगाव की जानकारी दी। रविवार को संजीव सेठ ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, मगर इसमें अलगाव का जिक्र नहीं था। वह तो मुंबई से दूर एक अलग ही जगह पर नजर आए। संजीव की तस्वीरें देखकर यूजर्स ने भी कमेंट किए, उनके और लता के अलगाव के बारे में पूछा। 

विज्ञापन
Trending Videos

Sanjeev Seth Separated From Lataa Saberwal Actor Shared His Trip Pictures Both
देहरादून में संजीव सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम@sethsanjeev

देहरादून में नजर आए संजीव सेठ 
एक्टर संजीव सेठ देहरादून में फूड व्लॉगिंग करते नजर आए। यही तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों काे देखकर यूजर ने भी कमेंट किए। यह यूजर ने लिखा, ‘सर, आप और लता जी कितने अच्छे लगते हो साथ में, फिर अचानक क्या हो गया, जो ऐसी न्यूज आ रही है कि आप अलग हो गए हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सर बुरा गल रहा है आपके लिए, पर खुशी है कि आप घूम रहे हैं और यही करना चाहिए क्योंकि जब अपने साथ छोड़ देते हैं तो नेचर साथ देती है।’ ऐसे ही कुछ और कमेंट यूजर्स ने संजीव सेठ की पोस्ट पर किए हैं। अब तक संजीव ने भी अपने अलगाव पर कुछ नहीं कहा है।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjeev Seth (@sethsanjeev)

लता ने प्राइवेसी का सम्मान करने की बात लिखी 
शनिवार को लता सभरवाल ने जो पोस्ट की थी, उसमें लिखा था, ‘मैं (लता सबरवाल) अपने पति (श्री संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए संजीव का आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके फ्यूचर के लिए बेस्ट विशेज भी देती हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें। इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें।’ 

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर प्यार हुआ
लता सभरवाल और संजीव सेठ ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पति और पत्नी का रोल किया था। इस जोड़े के बीच प्यार इस सेट पर हुआ था, बाद में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी को 16 साल हो चुके थे। अब इनके अलगाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस काफी दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed