सलमान का जाना बिग बॉस के लिए अच्छा रहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ़्ते 'बिग बॉस' के हल्ला बोल सीज़न ने टीआरपी टेबल में भी हल्ला बोल दिया है। अभी हाल ही में सलमान ख़ान ने शो को अलविदा कहा था और निर्देशक फ़राह ख़ान ने उनकी जगह ली थी।
लगता है धीरे-धीरे नए 'बिग बॉस' का फ़ॉर्मेट लोगों को लुभा रहा है क्योंकि इस हफ़्ते रिएलिटी शो की दौड़ में बिग बॉस दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। इस वक़्त बिग बॉस का पूरा घर चैलेंजर्स और चैम्पियंस के बीच में बंटा हुआ है। वहीं उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना के बीच बढ़ती नज़दीकियां शो में ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में
टीआरपी में पहले नंबर पर पहले नंबर पर पिछले हफ़्ते की तरह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' रहा। हालांकि कपिल की शो की तर्ज़ पर सब टीवी पर भी एक कॉमेडी शो शुरू हुआ है लेकिन इसकी पहले हफ़्ते की टीआरपी सामने नहीं आई है।
तीसरे नंबर पर तारक मेहता के उल्टा चश्मा को पीछे करते हुए म्यूजि़कल रिएलिटी शो 'सारेगामापा' ने बाज़ी मारी। पिछले हफ्ते जब इस शो पर आशा भोसले आई थीं तो वो बच्चों की आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो गई थीं।
छोटे पर्दे पर 'दिया और बाती हम' नंबर एक पर
फ़िक्शन शो की दौड़ में 'दिया और बाती हम' लगातार कई हफ़्तों से पहले नंबर पर जमा हुआ है। शो की कहानी के हिसाब से मुख्य किरदार संध्या भारत छोड़ कर स्कॉटलैंड जाने की तैयारी में हैं और सूरज और संध्या के बीच प्यार की कशमकश बढ़ती जा रही है।
टीआरपी के दूसरे पायदान पर है 'कुमकुम भाग्य' और तीसरे पायदान पर 'साथ निभाना साथिया'। 'साथ निभाना साथिया' के बारे में चर्चा है कि शो शायद फिर से एक टाइम लीप लेगा यानी शो के किरदार 10 से 20 साल आगे चले जाएंगे ताकि कुछ नए किरदार और कहानी के प्लॉट इसमें जोड़े जा सकें।
चैनलों की रेस में स्टार प्लस नंबर एक पर रहा। पिछले हफ़्ते की ही तरह दूसरे नंबर पर रहा कलर्स और तीसरे पर ज़ी टीवी।