VIDEO: सोनम कपूर से फ्लर्ट करना पड़ा कपिल शर्मा को भारी, एक्ट्रेस का जवाब सुन हो गई बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कपिल शर्मा शो' में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे में इस बार कपिल के शो में फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे सोनम कपूर और दुलकर सलमान। इस दौरान कपिल ने सोनम से मस्ती मजाक करते हुए फ्लर्ट करना शुरू किया तो एक्ट्रेस के एक जवाब ने उनकी बोलती बंद कर दी।
दरअसल सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो कपिल शर्मा ने शेयर किया है। इस प्रोमो में कपिल दुलकर सलमान और सोनम के अलावा शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ भी जोरदार मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
प्रोमो की शुरुआत में दिख रहा है कि कपिल सोनम की तारीफ करते हुए कहते हैं कि शादी के बाद लड़कियां और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। इस पर सोनम तपाक से कहती हैं कि लड़कों को क्या हो जाता है। सोनम के इस जवाब पर सभी लोग हंसने लगते हैं और कपिल की बोलती बंद हो जाती है।
View this post on Instagram
इसके अलावा कपिल सोनम और सलमान से पूछते हैं कि उनके पिता अनिल और ममूटी की फिटनेस का राज क्या है, वो कौन सा च्यवनप्राश खाते हैं? इस पर सोनम फिर से कहती हैं कि उनकी फिटनेस का राज उनकी मूछें हैं। इस पर कपिल शर्मा इस बार हाजिर जवाबी देते हुए कहते हैं कि अर्चना जी आप मूछें उगा लो। जाहिर है कि कपिल शर्मा क्लीन शेव लुक में रहते हैं।
पढ़ें: 'रणबीर और आलिया की हो गई सगाई'? पीले जोड़े में आलिया को देख फैंस ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट