फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sab tv soon launch new tv show, jija ji chhat per hain

'भाभी जी' के बाद आ रहे 'जीजाजी', इस अंदाज में लूटेंगे दर्शकों का दिल

Sat, 16 Dec 2017 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो / अलीगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
sab tv soon launch new tv show,  jija ji chhat per hain

भाबी जी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी जल्द ही अपना नया टीवी सीरियल जीजाजी छत पर हैं लेकर आ रहे हैं, जिसमें अलीगढ़ की पृष्ठभूमि भी दिखायी देगी। मूलरूप से अलीगढ़ के हरदुआगंज के रहने वाले मनोज संतोषी ने टेलीफोन पर अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि 9 जनवरी 2018 से इस सीरियल का प्रसारण सब टीवी पर होगा।

विज्ञापन


इसमें ब्रज और अलीगढ़ की भाषा और किरदारों के माध्यम से यहां के जीवन की झलक मिलेगी। मनोज संतोषी ने बताया कि इसमें केंद्रीय किरदार मुरारी जी हैं, जिसको अनूप उपाध्याय ने निभाया है। वह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लहंगों की दुकान करते हैं और उनकी पत्नी अरुणा अलीगढ़ की हैं।
विज्ञापन


अरुणा के भाई के रूप में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी का जिक्र भी धारावाहिक में बार-बार आया है। मनोज संतोषी कहते हैं कि मुरारी जी को अपनी बेटी इलायची की बड़ी फिक्र लगी रहती है। इसीलिए वह अपनी दुकान के लिए एक शादीशुदा सेल्समैन चाहिए, विज्ञापन देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीजाजी छत पर हैं, एक रोमांटिक लव स्टोरी

sab tv soon launch new tv show,  jija ji chhat per hain

दिल्ली में ही रह रहे बेरोजगार युवक पंचम और पिंटू तंगी मिटाने के लिए सेल्समैन की नौकरी के लिए पहुंच जाता है। इसमें पिंटू पंचम की पत्नी बन जाता है। इलायची को पंचम के खेल का पता चल जाता है, लेकिन वह खामोश रहती है और पंचम से प्यार कर बैठती है।

इसके बाद परिस्थितिजन्य हास्य की स्थितियां पैदा होती हैं। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें प्रतिदिन जीवन में घटने वाली घटनाओं की झलक मिलती है। 

उम्मीद है कि इस धारावाहिक को ब्रज और अलीगढ़ का पूरा प्यार मिलेगा। माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने बताया कि जल्द ही इस धारावाहिक के कलाकार अलीगढ़ में प्रमोशन के लिए आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed