फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rubina dilaik went on goa vacation with husband abhinav shukla

Rubina Dilaik: गोवा में पति के साथ छुट्टियां बिता रही हैं रुबीना दिलैक, फैंस बोले- लाखों में एक

Sat, 09 Apr 2022 01:26 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 09 Apr 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
rubina dilaik went on goa vacation with husband abhinav shukla
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलिविजन की छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। रुबीना ने इस सीजन की ट्राफी अपने नाम की थी। काम से फुर्सत ढूंढकर रुबीना इन दिनों अपना वेकेशन एंज्वाय कर रही हैं। आजकल वह अपने पति के साथ गोवा गई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपने पति के साथ चार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सफरनामा। तस्वीरों में रुबीना स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं। कूल लुक के लिए उन्होंने गॉगल्स लगाए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने पति के साथ पोज दे रही हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन


रुबीना की इन तस्वीरों को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- हॉटनेस क्वीन। वहीं दूसरे ने लिखा- वॉव। इसके अलावा अन्य यूजर्स- हॉट रुबी, लाखों में एक रुबीना दिलैक जैसे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले रुबीना ने लाल रंग की फ्रिल ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ माथे पर बिंदी भी लगाई थी, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रही थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपनी फिल्म 'अर्ध' को लेकर काफी बिजी हैं। पिछले दिनों वह फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed