{"_id":"56dc366a4f1c1bb5408b457e","slug":"rekha-to-write-her-autobiography","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा लिखेंगी आत्मकथा, जानने को मिलेगा बहुत कुछ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रेखा लिखेंगी आत्मकथा, जानने को मिलेगा बहुत कुछ
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:25 PM IST
सार
- यह ऐसी कहानी होगी जिसे सिने-सितारों से प्यार करने वाला हर इंसान पढ़ना चाहेगा।
- कई बड़े प्रकाशक रेखा की आत्मकथा के लिए मोटी रकम देने को भी तैयार रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खबर है कि सदाबहार अभिनेत्री रेखा जल्द ही अपनी जिंदगी की कहानी एक पुस्तक के रूप में लिखने जा रही हैं। जब रेखा लिखेंगी तो तय है कि हर पाठक उसमें कौन सी खास बात पढ़ना चाहेगा और किस शख्स के बारे में लिखी पंक्तियों को ढूंढ कर सबसे पहले पढ़ेगा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह आत्मकथा विस्फोटक किस्म की नहीं होगी, जिसमें रेखा जिंदगी का हर राज खोल देंगी। इस किताब में वह अपनी जिंदगी के केवल कुछ रोचक तथ्य बताएंगी।
विज्ञापन
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार बीते दो दशक से तमाम बड़े प्रकाशक रेखा से आत्मकथा लिखने का अनुरोध करते आए हैं और उसके लिए मोटी रकम देने को भी तैयार रहे हैं। परंतु कभी किसी रकम ने रेखा को अपनी कहानी लिखने के लिए प्रेरित नहीं किया। वैसे यह भी कहा जाता है कि रेखा ने आत्मकथा के लिए अपनी तरफ से जो रकम बताई, उसे सुन कर प्रकाशकों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे खामोश हो गए क्योंकि सितारा कितना ही बड़ा हो, उसकी आत्मकथा का बाजार अंततः सीमित ही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि रेखा की आत्मकथा की जो रूप-रेखा तय हुई है उसमें वह उन लोगों को याद करेंगी, जिन्होंने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। जीवन में उन्हें प्रेरित किया। जिनका प्रभाव रेखा पर रहा। इन लोगों की सूची में रेखा की मां पुष्पवल्ली और पिता जैमीनी गणेशन का नाम सबसे ऊपर होगा। सवाल यह है कि क्या प्रभाव डालने वाले लोगों में अमिताभ बच्चन का नाम होगा? सूत्रों का कहना है कि प्रत्यक्ष रूप से नहीं। पाठकों को इशारों में लिखी गई बातों को समझना पड़ेगा। अमिताभ और रेखा ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया और उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा में श्रेष्ठतम मानी जाती है। सूत्रों का कहना है कि रेखा ने पुस्तक के प्रकाशकों से कह दिया है कि वह ‘उस नाम’ का जिक्र किताब में नहीं करेंगी।
विज्ञापन
रेखा का जीवन सदा ही सुर्खियों में रहा है और फिल्म पत्रिकाओं के अलावा उन पर 1999 में पत्रकार मोहन दीप ने किताब लिखी थी, यूरेखा! जो किसी स्कैंडल से कम नहीं थी। इसे रेखा की जीवनी बता कर प्रचारित किया गया परंतु इस अभिनेत्री ने उस पर कभी कोई बात नहीं की। वैसे हाल के कुछ वर्षों में रेखा अवार्ड समारोहों में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए चर्चा में रही हैं।