फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rakhi sawant reaction on urfi javed and kashmira shah fight said tum abhi abhi industry main aayi ho

Urfi Javed-Kashmira Shah: उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह की लड़ाई पर बोलीं राखी सावंत, जानें किसका दिया साथ

Sat, 02 Apr 2022 11:27 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 02 Apr 2022 11:27 AM IST
सार

उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह का विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे पर बयान दिया है। इन दोनों की लड़ाई पर अब राखी सांवत ने अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Rakhi sawant reaction on urfi javed and kashmira shah fight said tum abhi abhi industry main aayi ho
kashmira shah, rakhi sawant, urfi javed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी का फैशन सेंस हर किसी को हैरान कर देता है। वह कई बार अतरंगी कपड़े पहनने की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी को खरी-खोटी सुनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन उर्फी जावेद के आउटफिट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। फराह खान अली और कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद की ड्रसिंग सेंस पर कमेंट किया था, जिसके बाद उर्फी ने भी कश्मीरा को जवाब दिया। वहीं, अब इन दोनों अभिनेत्रियों की लड़ाई पर राखी सावंत का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन


राखी सावंत की प्रतिक्रिया
राखी सावंत, उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह दोनों की दोस्त हैं। राखी इन दिनों अभिनेत्रियों के साथ कई बार मस्ती करती हुई नजर आ चुकी हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने दोनों के विवाद पर कहा, 'तुम इतना क्यों गुस्सा हो रही हो उर्फी। तुमने जो भाषा का इस्तेमाल किया है मुझे वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। मीडिया तुम्हें आगे बढ़ा रही है और मीडिया एक ऐसी चीज है जो तुम्हें आगे बढ़ाती भी है। कुर्सी पर बिठाती भी है और बाद में गिरा भी देती है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



राखी सावंत ने दी उर्फी को नसीहत
इसके आगे राखी सावंत ने उर्फी जावेद को नसीहत देते हुए कहा, 'बॉलीवुड के साथ हमेशा अच्छे से रहो। मीडिया के साथ हमेशा अच्छे से रहो। सभी के साथ अच्छे से रहो। तुम अभी अभी इंडस्ट्री में आई हो। यहां हमें किसी से पंगा नहीं लेना है। हमें सभी के साथ मिलकर ही आगे बढ़ना है।' 

कश्मीरा शाह ने कही थी ये बात
कश्मीरा शाह ने एक वेबसाइट से बात करते हुए उर्फी जावेद पर निशाना साधा था। अभिनेत्री ने कहा था कि मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती जिनके पास जीरो वर्क रिज्यूमे है और जो सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मशहूर है। मैं करियर बना रही हूं और ऐसी फिल्में बनाने में व्यस्त हूं, जिससे दुनिया में फर्क पड़ेगा। जो लोग सिर्फ स्पॉट होकर करियर बना रहे हैं, वह लोग मेरे लिए दिमाग वाले लोगों की लिस्ट में नहीं है। कश्मीरा के इस कमेंट पर उर्फी जावेद ने पलटवार किया है। उर्फी ने कहा कि कश्मीरा ना तो इंस्टाग्राम पर और ना ही असल दुनिया में मशहूर हैं।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed