{"_id":"5c8523d1bdec2214262c4917","slug":"raju-srivastava-appointed-as-chairman-of-uttar-pradesh-development-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू श्रीवास्तव बने यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन, बधाइयों का लगा तांता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राजू श्रीवास्तव बने यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन, बधाइयों का लगा तांता
Sun, 10 Mar 2019 08:21 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 10 Mar 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
अभिनेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड अंबेसडकर भी हैं।
विज्ञापन
राजू ने चेयरमैन पद के लिए अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजू को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाए जाना राजनीतिक स्टंट भी माना जा रहा है। राजू को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन
55 वर्षीय राजू श्रीवास्तव की सक्रियता अब राजनीति में देखने को मिलेगी। राजू को फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने से उनके शहर कानपुर में खुशी की लहर दौड़ गई तो दूसरी ओर उनके साथी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन