फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Raja Chaudhary playing the protagonist in the play Toba Tek Singh

राजा चौधरी बने टोबा टेक सिंह

Tue, 14 May 2013 01:36 PM IST
हरि मृदुल
हरि मृदुल Updated Tue, 14 May 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
Raja Chaudhary playing the protagonist in the play Toba Tek Singh
राजा चौधरी अब अभिनय के नए मोड़ पर हैं। वे रंगमंच से जुड़ चुके हैं। कई फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और रिएलिटी शोज से जुड़कर चर्चा पा चुके राजा ने कालजयी उर्दू साहित्यकार मंटो की प्रसिद्ध कहानी 'टोबा टेक सिंह' पर आधारित इसी नाम के एक नाटक में केंद्रीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


यूं तो राजा ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में अभिनय किया है, लेकिन 'टोबा टेक सिंह’ उनका पहला प्रोफेशनल नाटक है।

कुछ दिनों पहले राजा चौधरी अपने बढ़ते वजन को लेकर चर्चा में थे। दरअसल यह उनकी अगली भूमिका के लिए था। 'टोबा टेक सिंह' का किरदार निभाने के लिए राजा को न केवल अपना वजन बढ़ाना पड़ा है, बल्कि महीने भर चले रिहर्सल के दौरान रोज कई घंटों के लिए दाढ़ी और पगड़ी भी पहननी पड़ी।

विज्ञापन


राजा का कहना है कि, 'इस नाटक से जुडऩे के बाद उन्होंने बंटवारे की विभीषिका को महसूस किया है।'

उनका यह भी कहना है कि, 'देश का बंटवारा हो या परिवार का बंटवारा, दोनों ही भयावह होते हैं।'

टोबा टेक सिंह का मंचन शिव भागीरथी फिल्म प्रोडक्शन के तहत हो रहा है। भागीरथी पोडेल इसकी प्रोड्यूसर हैं।

राजा की मानें, तो थियेटर टीवी और फिल्म से ज्यादा चैलेंजिंग होता है, क्योंकि यहां रीटेक का मौका नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed