फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Photos Fans were surprised to see Bharti Singh transformation shared latest photos

तस्वीरें: भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, नई फोटोज में पहचान पाना हुआ मुश्किल

Sun, 14 Nov 2021 11:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 14 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर फैंस हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन
Photos Fans were surprised to see Bharti Singh transformation shared latest photos
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन भारती सिंह काफी समय से अपनी वेट लॉस जर्नी की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिनों भारती सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें भारती का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया था। दावा किया जा रहा था कि कॉमेडियन ने अपना 15 किलो वजन कम किया था। वहीं, अब कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भारती सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों में भारती का वेट लॉस देख हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

 
दरअसल, भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में भारती अपने लविंग हसबैंड हर्ष लिंबाचिया को साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों में भारती और हर्ष खूबसूरत कपल की तरह पोज दे रहे हैं। पहली तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ देख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में भारती और हर्ष एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं।
विज्ञापन


लुक की बात करें तो, तस्वीरों में भारती लाल कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और हर्ष अपने आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में भारती काफी स्लिम लग रही हैं और उनका यही लुक फैंस की काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


 
इन तस्वीरों के साथ भारती सिंह ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘एक साथ मजबूत।’ भारती और हर्ष की इन तस्वीरों को फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में फैंस भारती सिंह का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह गए हैं। कई लोगों ने भारती की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने भारती से पूछा है कि उन्होंने अपने आप को इतना फिट कैसा बनाया है? इस दौरान एक फैन ने भारती सिंह को नोरा फतेही से भी ज्यादा सुंदर बताया है। भारती सिंह की इन तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
 
भारती सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी जर्नी सोनी टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से की थी। इस शो में भारती की कॉमेडी को फैंस ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद वह टीवी के कई कॉमेडी शो में नजर आईं। भारती को 'कॉमेडी क्वीन' कहा जाता है। वह अपनी जबरदस्त कॉमेडी की वजह से रियलिटी शोज में बतौर होस्ट भी नजर आती हैं।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed