बिग बॉस 15: यूजर ने देवोलीना के इस ट्वीट को सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ा, तो एक्ट्रेस ने सुनाई खरी खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बेबाक अंदाज से ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए भी नजर आती रहती हैं। देवोलीना 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसी वजह से वह इस शो से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं। ऐसे में वह बिग बॉस में हुई घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आती हैं। हाल ही में, 'बिग बॉस 15' के घर में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान जय ने प्रतीक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद गुस्से में प्रतीक ने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।
इस पूरी घटना पर देवोलीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और एक ट्वीट किया था, जिसे लोगों ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से जोड़ दिया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उनके ट्वीट को सिद्धार्थ के नाम से जोड़ा है।
ये था देवोलीना का ट्वीट
दरअसल, प्रतीक और जय भानुशाली की लड़ाई के बाद देवोलीना ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं यह नहीं कह रही हूं कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अच्छी बात होती है, लेकिन यह एक एक्शन का रिएक्शन होता है। और मुझे हमारे सीजन में भी कुछ ऐसा ही याद है। मां-बाप की गली पर भी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और वह व्यक्ति टॉप 2 में था और हाल फिलहाल में कई लोगों का दिल जीत रहा है।'
I am not saying damaging properties is a good quality. But it was a reaction to an action. And i remember something similar in our season too. Maa-Baap k gaali pe hi properties damaged hui thi and the person was in top2 and currently a hearthrob of many. 🥰😇 #BB15 https://t.co/jPWlt7Mxnv
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) October 6, 2021
देवोलीना के इस ट्वीट को कई लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला के नाम से जोड़ दिया था। इतना ही नहीं, एक यूजर ने एक्ट्रेस के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि, क्या वह सिदार्ध शुक्ला के बारे में बात कर रही हैं, तुम्हें शर्म आनी चाहिए देवो।'
देवोलीना ने दिया जवाब
वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स के इस तरह के कमेंट पर अब एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। देवोलीना ने लिखा है, 'आप कौन से स्कूल से निकाले गए हैं? वैसे भी मीडिया के नाम पर क्या बेशर्मी है।' वहीं, अब एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Which school drop out btw? Anyway what a disgrace in the name of media.#Vishalkotian’s yesterday statement to #jay copy paste. https://t.co/wr5JH3kWqO
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) October 6, 2021
जंगल थीम पर है बिग बॉस 15
इस बार ने बिग बॉस को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर लाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं। शो जंगल थीम पर है, जहां घर को दो भागों मे बांटा गया है। वहीं, इस बार शो में कई टॉप टीवी स्टार्स को शामिल किया गया है। शो में जय भानुशाली, करण कुंद्रा, सिम्बा नागपास, तेजस्वी प्रकाश समेत कई स्टार्स शामिल हैं।