फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pankit Thakker Splits From Wife Prachi Thakker, Is He Having An Affair With Vahbiz Dorabjee?

को-एक्टर से अफेयर की खबरों पर बोलीं वाहबीज, 'विवियन को ही नहीं भुला पाई हूं'

Fri, 07 Jul 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Jul 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
Pankit Thakker Splits From Wife Prachi Thakker, Is He Having An Affair With Vahbiz Dorabjee?
वाहूबीज डोराब्जी और पंकित ठक्कर

'बहू हमारी रजनीकांत' के एक्टर पंकित ठक्कर अपनी पत्नी प्राची से अलग हो गए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों पिछले कुछ सालों से अलग-अलग रह रहे थे। इस रिश्ते के टूटने की वजह पंकित और एक्ट्रेस वाहबीज डोराब्जी के बीच की नजदीकियां बताई जा रही हैं।

विज्ञापन


पंकित ने अपनी पत्नी से अलगाव की खबर को कंफर्म करते हुए कहा है, 'हम पिछले दो सालों से अलग रह रहे थे। हम दोनों अपनी मर्जी से अलग हुए हैं। फिलहाल हमारा बेटा हमारी प्राथमिकता है और हम नहीं चाहते कि हमारे कारण उसे कोई नुकसान हो।' पंकित और प्राची के अलगाव की खबरों से हर कोई हैरान है। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल की शूटिंग के दौरान पंकित और वाहबीज एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए हैं। हालांकि वाहबीज ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू में कहा, 'हम केवल बिजनेस पार्टनर्स हैं। लोग बेवजह बातें बना रहे हैं। मैं खुद काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हूं। क्योंकि मैं लोगों से मिलती-जुलती हूं तो इसका ये मतलब नहीं है कि कोई मुझे किसी के साथ भी लिंक कर देगा। मैं अभी तक विवियन को ही नहीं भुला पाई हूं। मैं उससे बेहद प्यार करती थी और कोई उसे रिप्लेस नहीं कर सकता।' बता दें कि वाहबीज और विवियन डिसेना ने साल 2013 में शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed