15 रीटेक के बाद परफेक्ट हुआ यह चुंबन सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री चेतना पांडे ने एमटीवी के सुपरनेचुरल शो 'फना-एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' के लिए एक अंतरंग दृश्य की शूटिंग की। सूत्र की मानें तो इस दृश्य को करते समय 15 रीटेक लिए गए।
करण को शो के सेट पर पहली बार चेतना को चुंबन देना था। इस दृश्य को लेकर उनमें झिझक थी। यह झिझक शायद इसलिए भी थी क्योंकि इस तरह के किस सीन दोनों के लिए ही नए थे।
झिझक खत्म ही नहीं हो रही थी
एक सूत्र ने कहा, "अंतरंग दृश्य के दौरान करण इतने घबराए हुए थे कि दृश्य 15 से ज्यादा रीटेक में फिल्माया जा सका।" हर सीन में वह इस तरह से शूट करते मानों उनके साथ जबरस्ती की जा रही है।
वह घबराने के साथ शरमाए हुए थे। जब निर्देशक ने इन सीन पर टेक पर टेक लेने जारी रखे तब जाकर उनकी झिझक खत्म हुई और वह उस तरह का किस सीन दे सके सीन की जरूरत थी। इस शो में करण एक पिशाच की भूमिका निभा रहे हैं, जो पिशाचों और भेड़मानस की कहानी है।