अब प्रेगनेंसी को भी भुनाना चाहता है बिग बॉस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन आठ में ठंडा चल रहा रीयलिटी शो बिग बॉस लोकप्रियता की पायदानें चढ़ने के लिए एक प्रतियोगी की प्रेग्नेंसी के ड्रामे तक नीचे उतर आया है। अक्सर यह शो विवादों में रहा है और इस पर महिला प्रतिभागियों को गलत रोशनी में दिखाने के आरोप लगते रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से इस शो में जिस तरह से डिआंड्रासॉरेस और गौतम गुलाटी की नजदीकियां दिखाई जा रही थीं, उनके बाद डिआंड्रा के गर्भवती होने की अफवाहें सामने आने लगीं। खास तौर पर डिजीटल मीडिया में इस चर्चा ने खूब जोर पकड़ा। हालांकि अब डिआंडा बिग बॉस से बाहर हो गई हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ एपिसोड्स में डिआंड्रा और गौतम को बाथरूम में जाते हुए और दरवाजा बंद कर अंदर वक्त बिताते दिखाया गया था। सूत्रों के अनुसार, 28 नवंबर को गौतम का जन्मदिन था और उसके बाद से वह चार बार डिआंड्रा के साथ अंतरंग हो चुके हैं। हालांकि, डिआंड्रा को लेकर शो के निर्माताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
क्या घर में ही हुईं प्रेगनेंट?
लेकिन शुक्रवार को उस वक्त अफवाहों को बल मिला जब खबर आई कि ड्रिआंडा को बिग बॉस के घर से बाहर निकाल कर जांच के लिए लोनावाला के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। कहा गया है कि गौतम से नजदीकियां बढ़ने के बाद डिआंड्रा प्रेग्नेंट हुई हैं और यदि वास्तव में ऐसा है तो जल्द ही गौतम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
परंतु शो के निर्माण से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि तमाम अफवाहों के बीच डिआंड्रा को सिर्फ इसलिए अस्पताल ले जाया गया था कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। उनकी प्रेग्नेंसी की बातें आधारहीन हैं।
सलमान को आया गुस्सा
सूत्रों पर यकीन करें तो डिआंड्रा की प्रेग्नेंसी की चर्चाओं पर सलमान खान ने बिग बॉस को छोड़ने की धमकी दी है। सूत्र के मुताबिक डिआंड्रा की प्रेग्नेंसी की खबरों से सलमान काफी नाराज हैं। उन्होंने क्रिएटिव टीम से साफ-साफ कहा कि यदि प्रतिभागी इस तरह के काम करेंगे तो वे शो को नहीं करेंगे।
सलमान का कहना है कि बिग बॉस एक पारिवारिक शो है और इस तरह की बातें उनकी छवि को खराब करती हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ने डिआंड्रा और गौतम को घर से बाहर करने की तक मांग की है। रविवार के शो में बिग बॉस की नाराजगी भी दिखी।