Vibhu Raghave: 'निशा और उसके कज़न्स' सीरियल के एक्टर विभु राघवे को हुआ स्टेज-4 का कैंसर, कहा, 'एक दिन में जिंदगी उलट गई'
टीवी सीरियल 'निशा और उसके कज़न्स' के एक्टर विभु राघवे स्टेज-4 के कैंसर से जूझ रहे हैं। फिलहाल एक्टर विभु राघवे इस समय अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल 'निशा और उसके कज़न्स' के एक्टर विभु राघवे स्टेज-4 के कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बारे में जानकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। फिलहाल एक्टर विभु राघवे इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह चौथे चरण के कैंसर पीड़ित हैं। इसके बाद से फैंस और उनके सहयोग कलाकार लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
एक्टर विभु राघवे ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि 'मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार था, जांच के बाद पता चला कि मुझे स्टेज-4 का कैंसर है, जो एडवांस स्टेज में है और ये काफी अलग और दुर्लभ किस्म का कैंसर है। उन्होंने आगे कहा' मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, कि मुझे इस तरह की बीमारी घेर लेगी...एक दिन में पूरी जिंदगी ही बदल गई है। इस दौरान विभु काफी इमोशनल नजर आए लेकिन उन्होंने अपनी मुस्कुराहट में दर्द को छिपा लिया, उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद मैं मजबूत होने की कोशिश कर रहा हूं और आगे बढ़ रहा हूं। उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने फैंस और फैमिली का शुक्रिया करते नजर आए साथ ही बताया कि आज उनकी कीमोथेरेपी का पहला दिन है।
'निशा और उसके कज़न्स' सीरियल में विभु राघवे अनेरी वजानी के भाई की भूमिका निभाते नजर आते हैं। उनकी इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हैं। विभु राघवे के दोस्त और पूर्व सह कलाकार शालीन मल्होत्रा, जैन इमाम, मोहसिन खान और मोहित मलिक समेत कई लोगों ने कमेंट किए। जैन ने लिखा, भाई, अपनी मुस्कान बनाए रखो, मैं आपके तत्काल स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मोहित मलिक ने लिखा, मजबूत रहें विभू। मेरी जान हम आपको जल्दी ही पर्दे पर देखेंगे।