{"_id":"5d5f65d48ebc3e6c681f0809","slug":"nia-sharma-show-jamai-raja-reboot-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अवतार के लिए निया शर्मा बनीं स्टाइलिस्ट, रिलीज होगा 'जमाई राजा' का रीबूट वर्जन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डिजिटल अवतार के लिए निया शर्मा बनीं स्टाइलिस्ट, रिलीज होगा 'जमाई राजा' का रीबूट वर्जन
Fri, 23 Aug 2019 09:34 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 23 Aug 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
nia sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी टीवी के मशहूर सीरियल जमाई राजा के ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के लिए बनने जा रहे रीबूट वर्जन में अभिनेत्री निया शर्मा एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस किरदार के लिए निया ने अपना स्टाइल खुद डिजाइन किया है और इस बार वह बदली हुई कहानी में बहुत ही बिंदास नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
जी5 के लिए बन रही सीरीज जमाई राजा 2.0 से जुड़े लोगों के मुताबिक निया शर्मा ने इस सीरियल में पिछली बार भारतीय परिधानों के साथ अपनी शोहरत को एक नया मुकाम दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनको पश्चिमी परिधानों और रोजमर्रा पहने जाने वाले कपड़ों में भी खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद निया की इन्हीं अदाओं को सीरीज की क्रिएटिव टीम ने एक जगह इकट्ठा किया और फिर इन्हीं में निया ने अपनी इस सीरीज का लुक खुद तैयार किया है।
विज्ञापन