फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   New video of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim ignites pregnancy rumours

Video: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़? सॉन्ग लॉन्चिंग वीडियो से प्रेग्नेंसी की अटकलें हुईं तेज

Tue, 22 Feb 2022 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 22 Feb 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
New video of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim ignites pregnancy rumours
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : social media

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। काफी समय से अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, जिसके बाद दीपिका और शोएब ने साफ कर दिया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। लेकिन उनकी हाल ही में सामने आई वीडियो को देखकर उनके फैंस का कहना है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के लेटेस्ट वीडियो ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को फैलाने का काम किया है।

विज्ञापन

New video of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim ignites pregnancy rumours
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

'रब ने मिलायी धड़कन' सॉन्ग लॉन्चिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका और शोएब अपने आने वाली एलबम का प्रमोशन करते दिख रहे हैं। इसमें दीपिका ने अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक बार फिर दीपिका को प्रेग्नेंट बता रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

New video of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim ignites pregnancy rumours
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम - फोटो : instagram

इस वीडियो पर इनके फैंस कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी का दावा करते हुए एक फैन ने लिखा, "वह अपना पेट छिपा रही हैं, बेशक वह प्रेग्नेंट हैं।" तो वहीं दूसरे ने लिखा, "दीपिका को देखकर लग रहा है कि या तो वह प्रेग्नेंट हैं या फिर उन्हें कोई हेल्थ इशु है।" आज दोनों की वेडिंग एनिवर्सरी भी है।

विज्ञापन

New video of Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim ignites pregnancy rumours
दीपिका और शोएब

शोएब ने अपनी शादी के चार साल पूरे होने पर अपनी एल्बम का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था, "चार साल पहले आज ही के दिन हमने अपने प्यार को एक नाम दिया था... इसलिए हमने आज इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाने का फैसला किया है। हैप्पी एनिवर्सी दीपिका।" उनका यह गाना 22 फरवरी को आउट होने के लिए बिलकुल तैयार है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed