रोमांटिक तस्वीरें: शादी के बाद ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर कीं फर्स्ट नाइट की फोटोज! पति नील भट्ट के प्यार में डूबी दिखीं एक्ट्रेस
'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम अभिनेता नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले ही सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर अभिनेत्री रेखा को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। वहीं, शादी के बाद नील और ऐश्वर्या की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है क्योंकि ये पहली बार है जब ऐश्वर्या शर्मा ने नील के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या बेड पर एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। इस दौरान दोनों ही एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और एक तस्वीर में नील अपनी खूबसूरत पत्नी के माथे पर किस कर रहे हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘जरा जरा।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। ऐश्वर्या और नील की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर ने लिखा है, ‘नजर ना लगे।’ तो कुछ ने उन्हें बेस्ट कपल बताया है। इसके अलावा एक यूजर ने दोनों की टांग खींचने की कोशिश भी की है। यूजर ने लिखा है, ‘सईं को बोलना पड़ेगा विराट सर पाखी के साथ रहे।’
इससे पहले ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह रेखा के साथ नजर आ रही थीं। पहली तस्वीर में रेखा के साथ नील और ऐश्वर्या नजर आ रहे थे। वहीं, आगे की तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या के करीबी लोग रेखा के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।