फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Munawar Faruqui Video Viral in which Bigg Boss 17 Winner balance disturbed In crowd he falls down

Munawar Faruqui Video: मुनव्वर फारूकी का भीड़ के बीच बिगड़ा संतुलन, धड़ाम से गिरे बिग बॉस 17 के विजेता

Wed, 31 Jan 2024 05:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 31 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें 'बिग बॉस 17' के विजेता बैलेंस खोकर धड़ाम से गिरते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Munawar Faruqui Video Viral in which Bigg Boss 17 Winner balance disturbed In crowd he falls down
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साढ़े तीन महीने चलने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में खुद को हर कदम पर साबित करते हुए स्टैंड-अप-कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुनव्वर को उनके फैंस ने भारी मात्रा में वोट दिए। साथ ही उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग में भी तगड़ा उछाल आया है। ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर डोंगरी पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। इसी कड़ी में बीती रात मुनव्वर एक रेस्तरां पहुंचे, जहां से निकलते वक्त उन्हें पैपराजी और फैंस ने घेर लिया। मुनव्वर, फैंस से बातचीत करते नजर आए, इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है-

विज्ञापन

नियंत्रण खोकर गिरे मुनव्वर फारूकी 

'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ मुंबई में डिनर के लिए निकले। जैसे ही वह रेस्तरां से बाहर आए, फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पहले तो मुनव्वर अपने फैंस को देखकर खुश हुए, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। नतीजा यह हुआ कि मुनव्वर अफरा-तफरी के कारण धड़ाम से नीचे गिर पड़े। घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


Shah Rukh Khan: अपने घर की दीवार को 'जवान' के डायलॉग से सजाना चाहते थे शाहरुख, बताया- किस कारण नहीं कर पाए ऐसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अफरा-तफरी के बीच हुआ हादसा 

वीडियो में मुनव्वर अपने फैंस का अभिवादन और धन्यवाद करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन भीड़ फोटो के लिए उनके बहुत करीब जाने की कोशिश करती दिख रही है। इससे मुनव्वर का संतुलन बिगड़ जाता है, और वह गिर पड़ते हैं। ऐसा होने पर गार्ड तुरंत उनकी मदद करने पहुंचते हैं। बाद में, उन्होंने अपने फैंस से शांत रहने और किसी भी दुर्घटना से बचने का आग्रह किया।

War 2: 'वॉर 2' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां शुरू होगी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म की शूटिंग?

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया 

मुनव्वर ने यह भी बताया कि आसपास बच्चे भी थे, जो अव्यवस्था के कारण चोटिल हो सकते थे। किसी और परेशानी से बचने के लिए मुनव्वर बिना इंतजार किए जल्दी से अपनी कार में बैठकर निकल गए। मुनव्वर का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'मुनव्वर रियल लाइफ में सुपरहीरो हैं।' दूसरे ने लिखा, 'लगता है आयशा की बद्दुआ लग गई।' वहीं, एक ट्रोल ने लिखा है, 'और कितना गिरेंगे आप?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed