अब घर बैठे दीजिए रोडीज का ऑडिशन, एडवेंचर रियलिटी शो के 17वें सीजन में हिस्सा लेने का बढ़िया मौका
- रोडीज रिवॉल्यूशन अपनी तरह के पहले लाइव ऑडिशन शुरू कर चुका है
- सेलिब्रिटी लीडर्स शॉर्टलिस्ट की गई एंट्रीज के प्रतियोगियों के साथ लाइव हो रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडीज के ऑडिशन के लिए आपका रास्ता अब छोटा हो गया है। अब आपको अगला रोडी बनने के लिए केवल साहस, जोश, विश्वास, जिगर और एक स्मार्टफोन की जरूरत है। रोडीज रिवॉल्यूशन अपनी तरह के पहले लाइव ऑडिशन शुरू कर चुका है। ये ऑडीशन एमटीवी रोडीज के फेसबुक पेज पर शुरू हुए हैं।
इस बारे में रोडीज के "भीष्म पितामह" बन चुके रणविजय सिंह कहते हैं, ‘‘अपनी शुरूआत से ही रोडीज में तमाम नए पहलुओं को शामिल किया है। इसका वर्चुअल होना एक और रचनात्मक पहलू है। लॉक डाउन में जब सोशल डिस्टैंसिंग जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है और हमें अपने स्मार्टफोन से आसरा मिला है। रोडीज लाइव ऑडिशन युवाओं तक पहुंचने का बेहतरीन प्रयास व समय पर उठाया गया कदम है।’’
हर सोमवार से शुक्रवार शो के सेलिब्रिटी लीडर्स शॉर्टलिस्ट की गई एंट्रीज के प्रतियोगियों के साथ लाइव हो रहे हैं। और इसी दौरान प्रतियोगियों को कुछ इनोवेटिव टास्क दिए जा रहे हैं। भाग्यशाली विजेता को सबसे रोमांचक एडवेंचर का मौका मिलेगा। इस बारे में नेहा धूपिया कहती हैं, ‘‘सोशल मीडिया और इसके प्रति रुचि को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। इस लॉकडाऊन के दौरान हम अपने स्मार्टफोन व सोशल मीडिया से और ज्यादा जुड़ गए हैं। हम रोडीज़ को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाकर बहुत उत्साहित हैं।’’
वहीं, निखिल चिनप्पा ने कहा, ‘‘हर साल रोडीज़ इनोवेटिव फॉर्मेट लेकर आता है, जो युवाओं की भावनाओं के अनुरूप हैं। वर्चुअल ऑडिशन एक ऐसे प्लेटफॉर्म का उपयोग है जो मौजूदा परिदृश्य में बहुत जरूरी है।’’
पढ़ें: बेटी की पेंटिंग के लिए इतने लाख रुपये देने पर फराह खान ने अभिषेक बच्चन का किया शुक्रिया, ऐसे जताई खुशी