फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mouni roy will not seen in serial naagin

मौनी रॉय ने छोड़ा 'नागिन 2', एकता कपूर को नए चेहरे की तलाश

Fri, 14 Apr 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Fri, 14 Apr 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
mouni roy will not seen in serial naagin
मौनी रॉय
'नागिन 2' के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कुछ ही दिनों का मेहमान ये शो जून में ऑफ एयर हो जाएगा। अपने पहले ही सीजन से इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके साथ ही शो के दूसरे सीजन ने आते ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को लोकप्रियता के मामले में टक्कर देना शुरू कर दिया। कई दिनों तक तो मौनी रॉय का यह शो टीआरपी की लिस्ट में भी सबसे आगे रहा। 
विज्ञापन


डीएनए की एक खबर के मुताबिक 'नागिन' का तीसरा सीजन बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। तीसरे सीजन में शो की फेवरेट एक्ट्रेस मौनी रॉय शो का हिस्सा नहीं होंगी। एकता कपूर अपने शो के लिए नए चेहरे की तालाश कर रहीं हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढे- सुनील ग्रोवर का नया दांव, कपिल शर्मा को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें 'नागिन 2' के बंद होते ही एकता कपूर का नया शो 'चन्द्रकान्ता' शुरू होने वाला है। इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा तुली नजर आने वाली है। 

फिलहाल 'नागिन 2' में नागिन बनी शिवांगी अपने दुश्मनों का खात्मा कर रहीं हैं, जल्द ही वो अपने सारे दुश्मनों को मारने देंगी। पहले के दोनो सीजन में शो की कहानी का थीम एक ही था लेकिन अब देखना ये होगा कि इस शो के तीसरे सीजन का थीम क्या रखा जाएगा। 

इसे भी पढे- सरेआम सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई के साथ की ऐसी हरकत, देखते रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed