{"_id":"5d77f3928ebc3e93a04e7a8a","slug":"mohsin-khan-pankhuri-awasthy-starrer-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-will-complete-3000-episodes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआरपी टॉपर: इस शो में डाला एवेंजर्स एंडगेम का सीक्वेंस, पूरे कर लिए 11 साल में 3000 एपिसोड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीआरपी टॉपर: इस शो में डाला एवेंजर्स एंडगेम का सीक्वेंस, पूरे कर लिए 11 साल में 3000 एपिसोड
Wed, 11 Sep 2019 12:37 AM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
ये रिश्ता क्या कहलाता है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक दशक से छोटे परदे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने तीन हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शो में काम करने वाले कलाकार इस नई उपलब्धि पर काफी खुश नजर आए। सीरियल बनाने वालों ने आने वाले एक एपीसोड में फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का एक मशहूर सीन भी इसी सिलसिले में शामिल किया है।
विज्ञापन
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका निभा रहे मोहसीन खान दावा करते हैं कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार किसी शो ने 3000 एपिसोड पूरे किए हैं। 11 सितंबर 2008 को इस धारावाहिक के पहले एपीसोड की शूटिंग शुरू हुई थी और ठीक 11 साल बाद 11 सितंबर 2019 को हमने इसकी लोकप्रियता का एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए शो के लीड किरदार कार्तिक और परदे पर उनके बेटे कैरव एवेंजर्स एंडगेम फिल्म के आई लव यू 3000 सीन को रीक्रिएट करने जा रहे हैं। इस शो में हाल ही में कैरव अपने पिता कार्तिक से मिला है। वह एक बेहद जोखिमभरी सर्जरी से बाहर आया है और फिलहाल गोयनका परिवार के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: साहिल खान ने दिखाई दमदार बॉडी तो चेहरा छिपाती दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के Instagram फोटोज