फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mohan and Megha make a comeback on Balika Vadhu

'बालिका वधु' से मोहन और मेघा ने की वापसी

Tue, 11 Dec 2012 10:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mohan and Megha make a comeback on Balika Vadhu

कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' धारावाहिक में आनंदी और शिव की शादी की धूम चारों ओर है। इस शादी को और एंटरटेनिंग बनाने के लिए कलर्स अपने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज लेकर आया है।

विज्ञापन


आप अब 'बालिका वधु' में 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' के लीड करैक्टर्स मोहन और मेघा को आनंदी और शिव की शादी के देखेंगे।

लगभग दो महीने बाद छोटे परदे पर ये जोड़ी वापसी कर रही हैं। दर्शकों में इन दोनों के रोमांच को बढ़ाने के लिए दोनों गांव की सरपंच आनंदी और कलेक्टर साहब शिव की वेडिंग के सभी रीति-रिवाजों को 'प्रभात लहर' के लिए कवर करते नजर आएंगे, ठीक वैसे ही रिवाज जैसे 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदनी और समीर सभी रस्मो-रिवाज को निभाते हैं।
विज्ञापन


इस शादी की रीति-रस्मों को कवर करने के लिए इन दोनों से बेहतर कौन हो सकता है क्योंकि ये दोनों ही शादी के बंधन की महत्ता को समझते हैं।

गौरतलब है कि 'बिग बॉस सीजन 6' शुरू होने के कारण कलर्स पर प्रसारित 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' शो को उस वक्त बंद किया गया था जब मोहन और मेघा की नई-नई शादी हुई थी और दोनों का एक्सीडेंट हो गया था, मेघा मौत से लड़ रही थी और मोहन मेघा को बचाने के लिए अपने उसुलों को तोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, इन दोनों को परदे पर दोबारा देखकर इनके फैन्स तो खुश हो ही जाएंगे। यदि आप भी अपनी इस फेवरेट जोड़ी को देखना चाहते हैं तो कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' देखना ना भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed